बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ‘सिंहदेव’ का बड़ा दावा, कहा- लोकसभा में 11 सीटों पर खिलेगा कमल

Kiran Singhdeo on Loksabha: छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही है। बस्तर दौरे के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धमतरी के घड़ी चौक में रुके थे, जहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया। दरअसल, मीडिया को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उनका मै बखूबी निर्वहन करूंगा। साथ ही आने वाले लोकसभा में प्रदेश के सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगी।

यह भी पढ़ें:- आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

वहीं भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर कहा कि समय के हिसाब से धीरे-धीरे बदलाव किया जाएगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दो दिवसीय दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की बैठक थी, जहांराष्ट्रीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की। संगठनात्मक रूप से आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीतियां बनी है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि सभी विषयों पर चर्चा हुई है। (Kiran Singhdeo on Loksabha)

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव, आगामी कार्य योजना और कार्यक्रमों को लेकर रणनीतियां तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ से BJP के वादे के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट को लेकर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि  पायलट कब डुबो देगा और कब उड़ा देगा इसका कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने राजस्थान में नैया डुबो दी। अब छत्तीसगढ़ की बारी है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में मंदिर बन गया है। 22 जनवरी को रामलला विराजेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उस दिन कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। (Kiran Singhdeo on Loksabha)

Related Articles

Back to top button