कई उच्च पदों पर रहने वाले लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन आज, PM ने दी बधाई

Lalkrishna Advani Birthday: कई उच्च पदों पर रहने वाले BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 95वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनको जन्मदिन की बधाई दी। PM मोदी करीब 40 मिनट उनके साथ रहे और केक काटा। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट किया और कहा कि- मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने दी सौगात, हितग्राहियों को जारी की राशि

बता दें कि BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था। आडवाणी के हर जन्मदिन पर PM मोदी उनके घर जाकर बधाई देते हैं। भाजपा के नेताओं के साथ मिलकर PM केक भी कटवाते हैं। (Lalkrishna Advani Birthday)

पिछले जन्मदिन पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह सुबह अलग-अलग आडवाणी के घर पहुंचे थे। दोनों ने उनके साथ करीब आधा घंटा गुजारा था। इस दौरान PM ने पुराने दिनों के दो-तीन किस्से सुनाए। याद किया कि संगठन के विस्तार के लिए कैसे वो और आडवाणीजी मिलकर काम करते थे। प्रधानमंत्री की किस्सागोई के दौरान आडवाणी चुप थे। उन्होंने अंत में सिर्फ एक शब्द बोला था- धन्यवाद। (Lalkrishna Advani Birthday)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आडवाणी जी के आवास पर गए और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदृष्टि और बुद्धि के लिए पूरे भारत में उनका सम्मान किया जाता है। भाजपा को बनाने और मजबूत करने में उनकी भूमिका अद्वितीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। (Lalkrishna Advani Birthday)

Related Articles

Back to top button