Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

PM मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया महाकाल लोक, कहा- यहां लौकिक कुछ भी नहीं…

Mahakal Lok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में श्री महाकाल लोक को राष्ट्र को समर्पित किया। इस परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण और बहाली पर विशेष बल देना है। पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 850 करोड़ रुपये है। श्री महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव को स्मरणीय बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें:- भारत ने 2-1 से जीता सीरीज, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

हाकाल लोक के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री महाकाल लोक अद्भूत बना है। 2018 में मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने इसका टेंडर जारी किया। बीच में 2019-2020 में थोड़ी दिक्कत आई थी लेकिन 2020 के बाद फिर से काम तेजी से शुरू हुआ और आज पीएम ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया है। (Mahakal Lok)

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत का भौगोलिक स्वरूप आज से अलग रहा होगा तब से ये माना जाता है कि उज्जैन भारत के केंद्र में हैं। ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है। उज्जैन वो नगर है जो हमारी पवित्र सात पुरियों में से एक गिना जाता है, ये वो नगर है जहां स्वयं भगवान कृष्ण ने भी आकर शिक्षा ग्रहण की थी। उज्जैन ने महाराजा विक्रमादित्य का वो प्रताप देखा है जिसने भारत के नए स्वर्णकाल की शुरुआत की थी। (Mahakal Lok)

PM ने कहा कि उज्जैन के क्षण-क्षण में इतिहास सिमटा हुआ है, कण-कण में आध्यात्म समाया हुआ है और कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है। किसा राष्ट्र का सांस्कृतिक वैभव इतना विशाल तभी होता है जब उसकी सफलता का परचम विश्व पटल पर लहरा रहा होता है। सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए ये जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए, अपनी पहचान के साथ गौरव से सर उठाकर खड़ा हो। (Mahakal Lok)

उन्होंने कहा कि भारत का ये सांस्कृतिक दर्शन एक बार फिर शिखर पर पहुंचकर विश्व के मार्गदर्शन के लिए तैयार हो रहा है। आजादी के अमृतकाल में भारत ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व जैसे पंच प्राण का आहृवान किया है। इसलिए आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहा है। सोमनाथ में विकास के कार्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उत्तराखंड में बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ, बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। (Mahakal Lok)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार चार धाम प्रोजेक्ट के जरिए हमारे चारों धाम ऑल वेदर रोड से जुड़ने जा रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार करतारपुर साहिब खुला है। महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता पूरे विश्व के विकास के लिए नई संभावनाओं को जन्म देगी। भारत की दिव्यता पूरे विश्व के लिए शांति के मार्ग प्रशस्त करेगी। (Mahakal Lok)

Back to top button
error: Content is protected !!