Minister TS Did Not Come: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में क्या नहीं चल रहा सबकुछ ठीक, विधायकों की बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री सिंहदेव

Minister TS Did Not Come: मंत्री TS सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भूपेश सरकार में पंचायत विभाग छोड़ने के बाद से मंत्री TS सिंहदेव अब मुख्यमंत्री के संपर्क से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक सिंहदेव अपनी बात दिल्ली जाकर हाईकमान के पास रख सकते हैं। वहीं रविवार रात रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सिंहदेव शामिल नहीं हुए। दरअसल, सिंहदेव बीते 6 महीने से नाराज बताए जा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने 4 पन्नों का एक पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा। पत्र में उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग में दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए विभाग छोड़ने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:- CM Bhupesh Resignation: TS सिंहदेव के इस्तीफे पर सामने आई CM की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि जिस तरह की चीजें चल रही थीं, ये तो एक दिन होना ही था। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे पास अभी पत्र नहीं आया है। आएगा तो मैं देख लूंगा। बैठकर हम लोग बात कर लेंगे। शनिवार रात को मैंने उन्हें फोन लगाया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि ताजा घटनाओं की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को दे दी है। हमने मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का सामान्य प्रशिक्षण होना है। (Minister TS Did Not Come)

मानसून सत्र में भी शामिल नहीं होंगे सिंहदेव: सूत्र

कहा ये भी जा रहा है कि मंत्री TS सिंहदेव विधानसभा के मानसून सत्र में भी शामिल नहीं होंगे। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। उस दिन सिंहदेव गुजरात के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस ने उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। अगर सिंहदेव नहीं लौटे तो सरकार को उनके विभागों के सवालों का जवाब देने के लिए किसी अन्य मंत्री को जिम्मेदारी देनी होगी। मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पेज का एक पत्र लिखा है। इसमें विभाग में लगातार दखलंदाजी और उनके प्रस्तावों पर काम नहीं होने की गंभीर शिकायतें हैं। इस पत्र में उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भार से खुद को अलग कर रहे हैं। इस पत्र के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। (Minister TS Did Not Come)

यह भी पढ़ें:- Minister Singhdeo Resigned: TS सिंहदेव ने पंचायत मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने अपने एक मंत्रालय से इस्तीफा किन कारणों से दिया है वो सब जानते हैं। इससे तो साफ है कि कांग्रेस के भीतरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। बता दें कि सिंहदेव 2008 से अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को पंचायत और ग्रामीण विकास का कार्यभार संभाला था। TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस सीट से सिंहदेव बीते 3 बार से विधायक हैं। TS सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर सिंहदेव है और वे सरगुजा के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।

Related Articles

Back to top button