PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, कोरोना समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 96वें और साल के अंतिम एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साल 2022 में भारत की उपलब्धियों को बताया। PM ने कहा कि देश ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किए। 2022 ने नई रफ्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जीसस क्राइस्ट की शिक्षाओं को याद करने का दिन है।

यह भी पढ़ें:- भारत ने बांग्लादेश को फिर किया क्लीन स्वीप, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अश्विन

PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे। PM मोदी ने कहा कि हमने भारत से स्मॉलपॉक्स, पोलियो जैसी बीमारियों को खत्म करके दिखाया है। सबकी कोशिश से कालाजार नाम की ये बीमारी अब तेजी से खत्म हो रही है। इसी भावना से हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने के लिए भी काम कर रहे हैं।. आपने देखा होगा कि बीते दिनों जब टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ, तो हजारों लोग मरीजों की मदद के लिए आगे आए। (Modi Mann Ki Baat)

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ। आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। (Modi Mann Ki Baat)

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है। यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं। (Modi Mann Ki Baat)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बिमारियों को समाप्त करके दिखाया है। एक और बिमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम काला अजार है। यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है। हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। UN ने ‘नमामि गंगे मिशन’ को इकोसिस्टम को पुनर्स्थापित करने वाली दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है। यह और भी खुशी की बात है कि दुनिया भर में ऐसी 160 पहलों में से नमामि गंगे को चुना गया है। (Modi Mann Ki Baat)

PM मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का खास ख्याल रखना है। उन्होंने कहा कि कल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस है। मुझे इस अवसर पर दिल्ली में साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित एक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा । देश, साहिबजादे और माता गुजरी के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। PM ने कहा कि 2022 में भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली। साल 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है। (Modi Mann Ki Baat)

Related Articles

Back to top button