Google Analytics —— Meta Pixel

Motorola Edge 50 Pro 5G पर शानदार छूट, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

Motorola Edge 50 Pro: टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 Pro लॉन्च किया है, जिसके बाद अब कंपनी का पिछला पॉपुलर मॉडल Motorola Edge 50 Pro 5G आकर्षक छूट के साथ अमेजन पर उपलब्ध है। दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर वाले इस फोन की कीमत अब भारी छूट के साथ सिर्फ ₹28,399 रह गई है, जो कि लॉन्च प्राइस से ₹7,600 कम है।

यह भी पढ़ें :- Akhilesh Yadav statement: डिंपल यादव पर टिप्पणी मामले में अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं

Motorola Edge 50 Pro की कीमत और ऑफर

यह डिवाइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी लॉन्च कीमत ₹35,999 थी। लेकिन अब आप इसे ₹28,399 में खरीद सकते हैं। अगर आप Federal Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, अमेजन पर फोन को सिर्फ ₹1,278 प्रति माह की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

फोन पर ₹26,650 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जो आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Motorola Edge 50 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 3
  • रैम/स्टोरेज: 12GB RAM, 256GB इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी: 4,500mAh बैटरी, 125W फास्ट चार्जिंग

कैमरा:

  • 50MP OIS प्राइमरी कैमरा
  • 13MP अल्ट्रा-वाइड
  • 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम)

50MP फ्रंट सेल्फी कैमरा

बात करें डिजाइन की तो फोन में स्लीक वेगन लेदर फिनिश मिलती है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। यदि आप ₹30,000 के बजट में एक शानदार 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 50 Pro 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!