Motorola G86 Power: मोटोरोला का नया बजट स्मार्टफोन मोटो G86 पावर लॉन्च, 53 घंटे बैकअप और दमदार फीचर्स

Motorola G86 Power: नई दिल्ली। मोटोरोला 30 जुलाई को बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन मोटो G86 पावर लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6720mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 53 घंटे तक का बैकअप देती है। मोटो G86 पावर में 6.7 इंच का डिस्प्ले, ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और 50MP का सोनी LYTIA600 प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें :- High Court judge: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी गोपनीयता, याचिका में नाम छिपाकर लिखा ‘XXX’
स्मार्टफोन को तीन रंगों- कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रेस और स्पेल बाउंड में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत ₹20,000 से ₹32,000 के बीच हो सकती है।
मोटो G86 पावर: डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले है, जिसका पीक ब्राइटनेस 4500 नीट्स और रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
कैमरा: मोटो G86 पावर में 50MP का सोनी LYTIA600 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रैम और स्टोरेज: स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे, जिन्हें 16GB और 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
OS और प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 15 OS पर काम करता है।
बैटरी और चार्जिंग: इसमें 33W टर्बो चार्जिंग के साथ 6720mAh की बैटरी है, जो 53 घंटे का बैकअप देती है।
अन्य फीचर्स: इसमें 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप C पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य सेंसर शामिल हैं।



