केंद्रीय कृषि मंत्री को डाॅ. रमन सिंह ने लिखी चिट्ठी, किसानों के हित में क्या कहा पढ़िए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने राजनांदगांव के किसानों के हित में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखने के बाद शनिवार को डॉ. रमन ने अपने ट्विटर पर भेजे गए पत्र को पोस्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें:- स्कूल में आतंकियों ने किया हमला, 40 लोगों की हुई मौत

इस पत्र में उन्होंने कहा है कि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल को सीमित अवधि के लिए खोला जाए। डाॅ. रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने केंद्रीय मंत्री से विगत वर्षों के बीमित कृषकों के बीमा रिकार्ड में सुधार करने का भी आग्रह किया है, ताकि राजनांदगांव जिले के वंचित किसानों को केंद्र की इस जनहितकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सके। (Former Chief Minister Dr. Raman Singh)

Related Articles

Back to top button