Google Analytics —— Meta Pixel

एक-दूजे के हुए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, देखें शादी की सुंदर तस्वीरें

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने कल रात (24 सितंबर) उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। इससे पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी। दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्त जमकर नाचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए।

यह भी पढ़ें:- IND Vs AUS: भारतीय टीम ने सीरीज पर किया कब्जा, 27 सितंबर को आखिरी वनडे मुकाबला

वहीं फेरों के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुइट तक पहुंचे। इससे पहले परिणीति ने दोनों भाई और माता-पिता से गले लगकर विदाई ली। इस दौरान तेनु लेके जावंगा और दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है…जैसे गानों पर विदाई हुई। रात को रिसेप्शन हुआ। इधर, शादी के फंक्शन पूरे होने के बाद कपल में अपनी फोटो शेयर की। इसमें राघव काले रंग के सूट और परिणीति पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। राघव की बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था। इसके लिए इवेंट कंपनी ने इन साफों को उदयपुर में ही तैयार करवाया था। सुबह ये साफे होटल में पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 100 से ज्यादा राजस्थानी साफा तैयार करवाए गए थे। (Parineeti Raghav Wedding)

इसके साथ ही मेवाड़ी पाग भी तैयार करवाई गई थी। इसे डायमंड जैसे स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजाया गया, ताकि पहनने के बाद राजशाही जैसा लुक नजर आए थे। होटल ताज लेक पैलेस से दोपहर सेहराबंदी के बाद राघव चड्ढा की बारात होटल से लग्जरी बोट्स से लीला पैलेस पहुंची थी। सभी बोट्स को शाही अंदाज में सजाया गया था। बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में किया गया था। होटल लीला पैलेस के मुख्य गार्डन में दोनों की शादी हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शादी में शामिल हुए। (Parineeti Raghav Wedding)

Back to top button
error: Content is protected !!