छत्तीसगढ़ में रोजगार की बहार, अलग-अलग जिलों में प्लेसमेंट कैंप और रोजगार मेला का आयोजन
Placement Camp in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के कई बड़े अवसर सामने आए हैं। कोंडागांव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, महासमुंद और अंबिकापुर में प्लेसमेंट कैंप, रोजगार मेला और आंगनबाड़ी सहायिका समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने ज्यादा से ज्यादा पात्र अभ्यर्थियों से इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। कोंडागांव जिला प्रशासन की ओर से 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- भोले बाबा की बारात में बवाल, दुर्ग में 17 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
इस कैंप के माध्यम से कुल 980 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक की ओर से प्रशिक्षण देकर नियुक्ति दी जाएगी। निर्माण क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एलएंडटी की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे, जिसमें बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद, स्टील फिक्सिंग के 50 पद और इलेक्ट्रिकल के लिए 50 के लिए भर्ती की जाएगी। कार्य स्थल पनवेल मुंबई निर्धारित है और न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 साल है। (Placement Camp in Chhattisgarh)
इन पदों पर होगी भर्ती
प्रशिक्षण के बाद 16 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन, साथ ही आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं लिविवान साल्यूशन प्रा.ली. की ओर से एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 30 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 महिला और 100 पुरुष पदों पर भर्ती। वहीं प्रशिक्षणार्थी के 200 पदों की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई और अन्य डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 साल, आवास और भोजन सुविधा, कार्य स्थल तमिलनाडु, चेन्नई निर्धारित की गई है।
50 पदों पर सीधी भर्ती
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, 02 पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि-समय पर उपस्थित हों। जिला प्रशासन ने जिले के ज्यादा से ज्यादा युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय आईटीआई चिरमिरी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह कैंप पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। निजी क्षेत्र की कंपनी मेसर्स क्वालिटी सर्विसेज की ओर से क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

