Google Analytics —— Meta Pixel

अब श्रीलंका में इस्तेमाल होगा भारत का UPI, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने की PM मोदी की तारीफ

PM Modi Meet Wickremesinghe: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई। इसके साथ ही श्रीलंका में UPI के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है। हमारा मानना ​​है कि भारत की वृद्धि पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगी। श्रीलंका के कठिन समय में PM मोदी, भारत सरकार और यहां के लोगों ने हमारा साथ दिया। मैं इसकी सराहना करता हूं।

यह भी पढ़ें:- देश के 22 राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार, अब तक 753 लोगों की मौत

वहीं दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे संबंध प्राचीन और व्यापक हैं। श्रीलंका और भारत के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। पैसेंजर फेरी सर्विस शुरु होंगी। इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड पर काम होगा। PM मोदी ने कहा कि पिछला 1 साल श्रीलंका के लिए चुनौतियों से भरा रहा। हम कठिन समय में वहां के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। हमें उम्मीद है कि श्रीलंका की सरकार तमिलों की आकांक्षाओं को पूरा करके समानता, न्याय और शांति के प्रोसेस को आगे बढ़ाएगी। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘SAGAR’ विजन दोनों में श्रीलंका का महत्वपूर्ण स्थान है। (PM Modi Meet Wickremesinghe)

इसके साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति ने NSA अजित डोभाल और बिजनेसमैन गौतम अडाणी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच कोलंबो पोर्ट को लेकर चर्चा हुई। अडाणी ग्रुप श्रीलंका में 3625 करोड़ रुपए से अधिक का विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने वाला है, ग्रीन एनर्जी के इस प्रोजेक्ट को फरवरी में मंजूरी मिली थी। श्रीलंका के इन्‍वेस्‍टमेंट बोर्ड ने अडाणी ग्रीन को श्रीलंका के मन्नार और पूनेरिन क्षेत्रों में 2 विंड पावर प्रोजेक्‍ट शुरू करने की मंजूरी दी थी। इसके साथ ही कई परियोजनाओं पर भी चर्चा की। (PM Modi Meet Wickremesinghe)

Back to top button
error: Content is protected !!