Gujarat Police : हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी गिरफ्तार, बड़े नेता थे टारगेट पर, पाकिस्तान से मंगा रहा था हथियार
Gujarat Police : गुजरात के सूरत में एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या समेत सुदर्शन टेलीविजन चैनल के मुख्य संपादक, तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह और इसी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकी देने की कथित तौर पर साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान और नेपाल में स्थित अपने आकाओं के साथ मिलकर यह साजिश रच रहा था.
यह भी पढ़े :- Punia On Dope Test : बजरंग पूनिया पर गिरी गाज, डोप टेस्ट ना देने के कारण NADA ने किया निलंबित
सूरत के पुलिस (Gujarat Police ) आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौलवी सोहेल अबुबक्र तिमोल के रूप में की, जो एक धागा फैक्टरी में प्रबंधक के रूप में काम करता था और मुस्लिम बच्चों को इस्लाम पर निजी ट्यूशन देता था. अनुपम गहलोत ने कहा कि उसे हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या के लिए पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते पाया गया.
अधिकारी ने आगे बताया कि “उसे हिरासत में लेने के बाद, हमें उसके मोबाइल फोन में कई आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिसमें उपदेश राणा की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश भी शामिल थी. इसके लिए वह पाकिस्तान और नेपाल के व्यक्तियों से लगातार संपर्क में था. तिमोल को इस साल मार्च में राणा को धमकी देने में भी शामिल पाया गया था. आरोपी ने अपने ग्रुप कॉल में पाकिस्तान और नेपाल के नंबरों को जोड़कर उपदेश राणा को धमकी देने के लिए लाओस के एक डिजिटल नंबर का इस्तेमाल किया. (Gujarat Police )
हिम्मत है तो आमना-सामना करो’, बोले सुरेश चव्हाणके
वहीं, सुरेश चव्हाणके ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “मेरी हत्या की सुपारी लेनें वाले जिहादी आतंकवादी और उनके समर्थकों को मेरी खुलीं चुनौती. हिम्मत है तो आमना-सामना करो. हम न डरेंगे न रूकेंगे, हिंदुस्थान को जिहाद मुक्त कर के रहेंगे।



