आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं…ज्ञान नहीं मिटा सकता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Nalanda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में 1749 करोड़ रुपए की लागत से बने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है। ये मेरा सौभाग्य तो है ही, साथ ही मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा उद्घोष है इस सत्य का… कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं… लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।
उन्होंने कहा कि अपने प्राचीन अवशेषों के समीप नालंदा का नवजागरण…ये नया कैंपस, विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा…जो राष्ट्र, मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं… वो राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित करके बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं। नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है। इसमें विश्व और एशिया के कितने ही देशों की विरासत जुड़ी हुई है। नालंदा यूनिवर्सिटी के पुनर्निर्माण में हमारे साथी देशों की भागीदारी भी रही है। मैं इस अवसर पर भारत के सभी मित्र देशों का अभिनंदन करता हूं। नालंदा का पुनरुद्धार भारत के ‘स्वर्ण युग’ की शुरुआत का प्रतीक होगा। (PM Modi on Nalanda)

PM मोदी ने कहा कि प्राचीन नालंदा में बच्चों का एडमिशन उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता को देखकर नहीं होता था। हर देश, हर वर्ग के युवा यहां आते थे। नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए कैंपस में हमें उसी प्राचीन व्यवस्था को फिर से मजबूती देनी है। दुनिया के कई देशों से यहां स्टूडेंट्स आने लगे हैं। 21 जून को International Yoga Day है। आज भारत में योग की सैकड़ों विधाएं मौजूद हैं। हमारे ऋषियों ने कितना गहन शोध इसके लिए किया होगा, लेकिन किसी ने योग पर एकाधिकार नहीं बनाया। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है, योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन गया है। (PM Modi on Nalanda)

प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा कभी भारत की शैक्षिक पहचान का केंद्र था। शिक्षा सीमाओं, लाभ और हानि के दायरे से परे है… शिक्षा हमारे विचारों और व्यवहार को आकार देती है। भारत ने सदियों तक sustainability को एक model के रूप में जीकर दिखाया है। हम प्रगति और पर्यावरण को एक साथ लेकर चले हैं। अपने उन्हीं अनुभवों के आधार पर भारत ने विश्व को Mission LiFE जैसा मानवीय vision दिया है। मेरा मिशन है… भारत दुनिया के लिए शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बने। भारत की पहचान फिर से दुनिया के सबसे prominent knowledge center के रूप में हो। (PM Modi on Nalanda)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है… भारत के युवाओं पर है। दुनिया बुद्ध के इस देश के साथ, Mother of Democracy के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। नालंदा की ये धरती विश्व बंधुत्व की भावना को नया आयाम दे सकती है। इसलिए नालंदा के विद्यार्थियों का दायित्व और ज्यादा बड़ा है। आप भारत और पूरे विश्व का भविष्य हैं। अमृतकाल के ये 25 साल भारत के युवाओं के लिए बहुत अहम हैं। ये 25 साल नालंदा विश्वविद्यालय के हर छात्र के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यहां से निकलकर आप जिस भी क्षेत्र में जाएं, आप पर अपनी यूनिवर्सिटी के मानवीय मूल्यों की मुहर दिखनी चाहिए। (PM Modi on Nalanda)


PM ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय जल्द ही हमारे सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। यहां भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की विभिन्न कलाकृतियों का दस्तावेज़ीकरण किया जा रहा है। यहां सामान्य अभिलेखीय संसाधन केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय आसियान-भारत विश्वविद्यालय नेटवर्क बनाने की दिशा में काम कर रहा है… कई प्रमुख वैश्विक संस्थान इसमें शामिल हो गए हैं और 21वीं सदी को एशियाई सदी कहा जा रहा है। नालंदा भारत का पहला परिसर है जो किस मॉडल पर काम करेगा? शुद्ध शून्य ऊर्जा, शुद्ध शून्य उत्सर्जन, शुद्ध शून्य अपशिष्ट ‘अपनी रोशनी स्वयं बनें’ के विचार पर कार्य करते हुए यह परिसर विश्व का मार्गदर्शन करेगा। (PM Modi on Nalanda)





