संसद नाटक करने का नहीं…काम करने का स्थान है, सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM on Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि संसद का ये शीतकालीन सत्र सिर्फ कोई रिचुअल नहीं है। ये राष्ट्र को प्रगति की ओर तेज गति से ले जाने के प्रयास चल रहे हैं, उसमें ऊर्जा भरने का काम ये शीतकालीन सत्र भी करेगा। ऐसा मुझे विश्वास है। भारत ने लोकतंत्र को जिया है। लोकतंत्र की उमंग और उत्साह को समय-समय पर इस तरह प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत होता रहता है। PM मोदी ने कहा कि बीते दिनों बिहार में जो चुनाव हुआ, उसमें मतदान का जो विक्रम हुआ, वो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। माताओं-बहनों की जो भागीदारी बढ़ रही है, ये अपने आप में एक नई आशा, नया विश्वास पैदा करती है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत विवाद पर जांच पूरी, रिपोर्ट शासन के पास
उन्होंने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती अब इस लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के भीतर अर्थतंत्र की मजबूती इसको भी दुनिया बहुत बरीकी से देख रही है। भारत ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र परिणाम दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए, चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाए। पराजय की निराशा से बाहर निकलकर आएं। कुछ पार्टियां हार स्वीकार ही नहीं कर पातीं। मुझे उम्मीद थी कि बिहार चुनाव हारने के बाद, समय के साथ नेता खुद को संभाल लेंगे, लेकिन कल उनके बयानों से साफ जाहिर है कि हार ने उन्हें पूरी तरह से विचलित कर दिया है। मैं सभी दलों से आग्रह करता हूं कि शीतकालीन सत्र हार से उपजी हताशा का अखाड़ा न बने, न ही जीत से उपजे अहंकार का अखाड़ा बने।

दुर्भाग्य ये है कि 1-2 दल तो ऐसे हैं कि वो पराजय भी नहीं पचा पाते। मैं सोच रहा था कि बिहार के नतीजों को इतना समय हो गया, तो अब थोड़ा संभल गए होंगे, लेकिन कल जो मैं उनकी बयानबाजी सुन रहा था, उससे लगता है कि पराजय ने उनको परेशान करके रखा है। उनसे मेरा आग्रह है कि पराजय की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए। ये सत्र देश के लिए क्या सोच रही है, संसद देश के लिए क्या करना चाहती है, संसद देश के लिए क्या करने वाली है, इन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। हमें युवा सांसदों की नई पीढ़ी को अवसर प्रदान करने होंगे। सदन को उनके अनुभवों से लाभ मिलना चाहिए और इस सदन के माध्यम से राष्ट्र को भी उनके नए दृष्टिकोण से लाभ मिलना चाहिए। हमें जिम्मेदारी की भावना से काम करना होगा। राजनीति में नकारात्मकता की कुछ उपयोगिता हो सकती है, लेकिन अंततः राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है।

PM मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक उन्नति आज उल्लेखनीय ऊंचाइयों को छू रही है। यह गति हमें एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर नया आत्मविश्वास देती है। हमारी संसद को इस बात पर केंद्रित रहना चाहिए कि वह देश के लिए क्या सोच रही है और क्या करना चाहती है। विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और हार के गम से उबरना चाहिए, जिस गति से आज भारत की आर्थिक स्थिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। विकसित भारत के लक्ष्य के और जाने में ये हममें नया विश्वास तो जगाती ही है, नई ताकत भी देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ड्रामा करने के लिए बहुत जगह होती है, जिसको करना है करते रहे। सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। यहां नारे नहीं नीति पर बल देना चाहिए और वो आपकी नीयत होनी चाहिए। (PM on Winter Session)

प्रधानमंत्री ने कहा कि हो सकता है कि राजनीति में नकारात्मकता कुछ काम आती होगी, लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ सकारात्मक सोच भी होनी चाहिए। आइए हम नकारात्मकता को सीमित रखें और राष्ट्र निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करें। पिछले कुछ समय से हमारी संसद का इस्तेमाल या तो चुनावों की तैयारी के लिए या फिर हार के बाद अपनी हताशा निकालने के लिए किया जा रहा है। मैंने देखा है कि कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहाँ सत्ता में आने के बाद, नेताओं को इतनी ज़बरदस्त सत्ता-विरोधी भावना का सामना करना पड़ रहा है कि वे जनता का सामना ही नहीं कर पा रहे हैं। इसके बजाय, वे यहां आकर अपना सारा गुस्सा सदन के अंदर निकालते हैं। कुछ पार्टियों ने संसद को अपनी राज्य-स्तरीय राजनीति का मंच बना दिया है, जिससे एक ऐसी अस्वस्थ परंपरा बन गई है जो देश के लिए ठीक नहीं है। (PM on Winter Session)



