Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh village murder : छठी कार्यक्रम में युवक ने तलवार से बुजुर्ग की गला काटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh village murder : रायगढ़ जले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छठी समारोह के दौरान हंसी-मजाक में शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में तब्दील हो गया। ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा में तीन जुलाई को आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान 26 वर्षीय युवक अर्जुन खड़िया ने 65 वर्षीय पड़ोसी केंदाराम खड़िया की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- HighCourt Important decision : महिला के सुसाइड के मामले में पति और ससुर दोष्मुक्त, कोर्ट ने कहा- गुस्से में कहे गए शब्द आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण नहीं

गांव के निवासी संपत खड़िया के बच्चे की छठी का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। इसी दौरान केंदाराम खड़िया और अन्य ग्रामीणों ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। विवाद के बाद अर्जुन वहां से चला गया। (Raigarh village murder)

कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और तलवार लहराकर उपस्थित लोगों को डराने-धमकाने लगा। इसी बीच केंदाराम खड़िया ने एक बार फिर उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन अर्जुन ने पीछे से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। तलवार से गले पर किया गया वार इतना तेज था कि केंदाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

केंदाराम की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता कार्यक्रम में मौजूद थे और दोनों युवकों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। आरोपी अर्जुन खड़िया की हरकत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। (Raigarh village murder)

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन खड़िया रोजी-मजदूरी करता है और मृतक के घर के पास ही उसका मकान है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। (Raigarh village murder)

Back to top button
error: Content is protected !!