
Rajesh Sahu Abhanpur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज रायपुर जिला पंचायत चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राजेश साहू को जिला पंचायत रायपुर के क्षेत्र क्रमांक 9 से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने गुरुवार को प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी की। राजेश साहू (Rajesh Sahu)वर्तमान में जनपद पंचायत अभनपुर के सदस्य होने के साथ-साथ भाजपा रायपुर ग्रामीण के प्रवक्ता भी हैं। उन्हें क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता और जनता से जुड़े रहने के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़े : जिला पंचायत चुनाव 2025 : रायपुर जिला पंचायत के लिए भाजपा ने की प्रत्याशियों की सूची जारी, देंखे पूरी लिस्ट
भाजपा को मिलेगी मजबूती
राजेश साहू की उम्मीदवारी से भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। संगठन में उनकी गहरी पकड़ और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
जनता का आभार जताया
अपनी उम्मीदवारी घोषित होने के बाद राजेश साहू ने भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा,
“पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरा उद्देश्य जनता की सेवा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।”
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। आगामी चुनाव में उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
