Google Analytics —— Meta Pixel

18 और 19 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती

Rajnandgaon Placement Camp: राजनांदगांव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 18 और 19 जून 2024 को सुबह 9.30 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से जीनस पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जयपुर राजस्थान द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। साल 2017 से 2023 तक शासकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी, प्रशिक्षण सत्र 2022-24 और 2023-24 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं, ITI, आधार कार्ड, पेनकार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो) के साथ प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- लोगों के सच्चे साथी बनेंगे दामिनी और मेघदूत, पढ़ें पूरी खबर

वहीं छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन 13 जून को सुबह 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को SMS/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इस चरण में रिक्त पदों के खिलाफ 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। (Rajnandgaon Placement Camp)

वेबसाइड से ले सकते हैं जानकारी

सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी के लिए निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in और अपने लॉगिन ID का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा-आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं महिला और बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्वीकृत/रिक्त 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 01 सहायिका के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति के लिए आवेदन 10 से 24 जून 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला और बाल विकास विभाग दुर्ग में सीधे या पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। (Rajnandgaon Placement Camp)

आयु सीमा की गई निर्धारित

आंगनबाड़ी केन्द्र गौरैया पारा दुर्ग सिकोला भांठा वार्ड 14, तितुरडीह केन्द्र क्रमांक 02 वार्ड 19 और पचरीपारा केन्द्र क्रमांक 01 वार्ड 28 के लिए कार्यकर्ता पद और आंगनबाड़ी गायत्री मंदिर वार्ड 25 के लिए सहायिका के एक पद पद की भर्ती की जानी है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 साल के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 साल होगी। (एक साल या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी)। (Rajnandgaon Placement Camp)

आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए या वार्ड पार्षद और पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं या 11 वीं बोर्ड उत्तीर्ण हो। (Rajnandgaon Placement Camp)

तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक

अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर और विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिला होने पर निर्धारित अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूरी तरह मानसेवी और अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। (Rajnandgaon Placement Camp)

Back to top button
error: Content is protected !!