Google Analytics —— Meta Pixel

मेजर ने साथी जवानों पर की फायरिंग, 3 अफसर समेत 5 घायल

Rajouri Major Firing: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक मेजर ने शूटिंग प्रैक्टिस के दौरान अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी। साथ ही ग्रेनेड भी फेंका, जिसमें 3 अधिकारी समेत 5 जवान घायल हो गए। ये घटना थानामंडी के पास नीली पोस्ट की है। फायरिंग मेजर रैंक के अफसर ने की है। हालांकि हमले की वजह पता नहीं चल सकी है। जांच की जा रही है। वहीं आर्मी ने कैंप में ऐसी घटना होने से इनकार किया है। आर्मी के ऑफिशियल बयान के मुताबिक राजौरी सेक्टर में एक चौकी पर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक अफसर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। ग्रेनेड ब्लास्ट की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- सिक्किम में कुदरत का कहर जारी, अब तक 19 की मौत, 7 हजार लोग फंसे

जानकारी के मुताबिक आर्मी अफसर ने 8 घंटे तक कैंप के अंदर हंगामा किया। पहले तो उसने साथियों पर गोलीबारी की। इसके बाद वो शस्त्रागार में जाकर छिप गया। कमांडिंग ऑफिसर ने अपने डिप्टी कमांडिंग अधिकारी और मेडिकल ऑफिसर के साथ उसको समझाने और सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने उन पर ग्रेनेड फेंके। इसमें तीनों अधिकारी घायल हो गए। वहीं डिप्टी कमांडिंग अधिकारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके बाद आर्मी के दूसरे जवानों ने रात 11 बजे के आसपास उसे पकड़ लिया, जिसके बाद मामला शांत हो पाया। वहीं घटना पर जम्मू के डिफेंस PRO लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि यहां कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। यह कैंप के अंदर की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। (Rajouri Major Firing)

जवानों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इधर, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना के एक जवान की सर्विस राइफल से गलती से फायरिंग हो गई। इससे एक जवान की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य साथी घायल हो गया। बांदीपोरा जिला पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। वहीं पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 12 अप्रैल को 4 जवानों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी गनर देसाई मोहन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि जिन जवानों पर उसने गोलियां चलाईं, वह उसका शारीरिक शोषण करते थे। इस लिए उसने उन पर फायरिंग कर दी। (Rajouri Major Firing)

Back to top button
error: Content is protected !!