Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष का वॉकआउट, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

Rajya Sabha Adjourned: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। वहीं 32 मिनट की स्पीच के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसे लेकर सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई है। साथ ही कहा कि ये मुझे नहीं, संविधान को पीठ दिखा रहे हैं। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने उनसे अनुरोध किया कि विपक्ष के नेता को बिना किसी रुकावट के बोलने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। आज उन्होंने सदन को नहीं बल्कि गरिमा को पीछे छोड़ा है। आज उन्होंने मुझे पीठ नहीं दिखाई है बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई। 

यह भी पढ़ें:- चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मेरा या आपका अपमान नहीं किया, बल्कि उन्होंने जो संविधान की शपथ ली थी उसका अपमान किया है। भारत के संविधान का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता…मैं उनके आचरण की निंदा करता हूं…यह एक अवसर है जहां उन्होंने भारतीय संविधान को चुनौती दी है। उन्होंने भारतीय संविधान की भावना को अपमानित किया है, उन्होंने जो शपथ ली थी उसकी अवहेलना की है… भारतीय संविधान आपके हाथ में पकड़ने वाली चीज़ नहीं है, यह जीवन जीने की किताब है। मुझे आशा है कि वे आत्मचिंतन करेंगे और कर्तव्य पथ पर चलेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। (Rajya Sabha Adjourned)

वॉकआउट में खड़गे ने दिया बयान

राज्यसभा से विपक्ष के वॉकआउट पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इसलिए बाहर आ गए, क्योंकि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने सदन को कुछ गलत बातें बताईं। झूठ बोलना और सच्चाई से परे बातें कहना उनकी आदत है। मैंने उनसे सिर्फ यही पूछा था, जब वह संविधान के बारे में बोल रहे थे आज जो संविधान को बचाने के लिए ढिंढोरा पीट रहे हैं…तब मैंने कहा कि आपने संविधान नहीं बनाया, आप लोग इसके खिलाफ थे। मैं सिर्फ यह स्पष्ट कर रहा था कि कौन लोग संविधान के पक्ष में थे और कौन संविधान के खिलाफ थे। (Rajya Sabha Adjourned)

RSS ने अंबेडकर और पंडित नेहरू का पुतला जलाया: खड़गे

उन्होंने कहा कि RSS ने संविधान का विरोध किया है। उन्होंने बीआर अंबेडकर और पंडित नेहरू का पुतला जलाया। वह बार-बार कहते हैं कि हमने बीआर अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने लोकसभा में यह कहा था और वह आज भी यही कह रहे हैं। मैं बताना चाहता था कि बाबा साहब ने संविधान सभा में क्या कहा है और आरएसएस ने क्या कहा है और ऑर्गनाइजर में उनके लोग क्या बोले हैं वो सब बताना चाहता था। दरअसल, राज्यसभा में जब PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे तो विपक्षी सांसदों ने विरोध किया, नारे लगाए और वॉकआउट किया। (Rajya Sabha Adjourned)

झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं: PM मोदी

विपक्षी सांसदों का कहना है कि विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश देख रहा है कि झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं है। जिनमें सत्य का सामना करने का साहस नहीं है, उनमें इन चर्चाओं में उठे प्रश्नों के उत्तर सुनने का साहस नहीं है। वे उच्च सदन का, उच्च सदन की गौरवशाली परंपरा का अपमान कर रहे हैं। इससे पहले राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होने के बाद हाथरस दुर्घटना के दौरान हुए लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए मौन रखा गया। (Rajya Sabha Adjourned)

Back to top button
error: Content is protected !!