Trending

Rashifal 19 Sitambar 2022: इन राशि वालों को मिलेगी अच्छी ख़बर, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Rashifal 19 Sitambar 2022: राशिफल 19 सितम्बर 2022, दिन- सोमवार। माह- अश्विन (कुँवार), कृष्ण पक्ष नवमीं (9)। कलियुग- 5123, विक्रम संवत- 2079, वीर निर्वाण संवत 2548। सोमवार का दिन भगवान महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान महादेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।   

राशिफल Rashifal 19 Sitambar 2022

मेष राशि (Aries) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका मन अच्छी चीजों को प्राप्त करने के लिए खुला रहेगा। विशेष लोग ऐसी किसी भी योजना में पैसा लगाने के लिए तैयार रहेंगे, जिसमें क्षमता हो और जो विशेष हो। आपका भाई आपकी सोच से ज्यादा मददगार होगा। आपको प्यार से कोई दूर नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें : IPO स्टेटस को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, इतने प्रीमियम पर पहुंची कीमत 

वृष राशि (Taurus) : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्म संयम बनाकर रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी। घर की नकारात्मक स्थितियां अब बदलाव की ओर संकेत दे रही हैं। पॉजिटिव वातावरण में ही काम बन पाते हैं। हर कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है इसलिए अपने स्वयं के विवेक के आधार पर काम करें।

कर्क राशि (Cancer) : आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिए दिन बेहतर है। परिवार के किसी जरूरी काम के चलते आपको स्टेशन से बाहर जाना पड़ सकता है। (Rashifal 19 Sitambar 2022)

कन्या राशि (Virgo) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आप किसी ऐसे स्रोत से धन कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा भी नहीं होगा. एक नया पारिवारिक व्यवसाय शुरू करने के लिए यह एक शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए अन्य सदस्यों की मदद लें। आपके प्रिय को आप से विश्वास और वादों की आवश्यकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि (Libra) : आज का दिन बहुत अच्छा हैं। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। घर परिवार के धार्मिक आयोजन मन को शांत रहेगा, जीवन में नई खुशहाली का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे ।किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य  उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। 

मकर राशि (Capricorn) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है।

मीन राशि (Pisces) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।आज आपका तनाव दूर होगा. आपके काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। काम और व्यापार में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

(Rashifal 19 Sitambar 2022)

Related Articles

Back to top button