छत्तीसगढ़ में लाल आंतक पर शिकंजा, 3 इनामी समेत 5 नक्सली गिरफ्तार

5 Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के मुजालगोंदी गांव के जंगल से 5-5 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सली नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में शामिल थे। नक्सलियों के पास 12 बोर देसी कट्टा, 5 राउंड और 8 एमएम पिस्टल 6 राउंड बरामद किया गया है। कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 4 फरवरी को DRG की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान मुंजालगोदी से 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नक्सली विनोद अवलम उर्फ उंगा उत्तर बस्तर डिविजन नुआपाड़ा प्रोटेक्शन समन्वय टीम का कमांडर, वहीं दूसरा नक्सली आसु कोरसा डिप्टी कमांडर होना बताया।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मंत्री भगत ने कहा- हमें गोली मार दें… ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी

नक्सली विनोद अवलम गंगालूर एलओएस कमांडर दिनेश द्वारा 2011 में पीडिया सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया हुआ था। जुलाई 2011 से दिसम्बर 2013 तक पीड़िया सीएनएम सदस्य के रुप में कार्य किया। फिर दिसम्बर 2013 से दिसम्बर 2014 तक पीड़िया एलओएस सदस्य के रुप कार्य किया। दोनों पर अलग-अलग थाने में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जनवरी 2015 से अप्रैल 2021 तक प्लाटून नं. 11 सदस्य के रुप कार्य किया। अप्रैल 2021 से जुन 2022 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/ समन्वय टीम सदस्य रहा। जून 2022 से अब तक उत्तर बस्तर डिवीजन/मुआपाड़ प्रोटेक्शन/ समन्वय टीम कमांडर के रुप में कार्य कर रहा था।

एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सली गिरफ्तार

बता दें कि नक्सली आसु कोरचा नक्सल सीएनएम संगठन में बचपन से कार्य कर रहा था। साल 2011 में नक्सली दिनेश डीडीसी गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा गंगालूर सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया। साल 2011 से दिसंबर 2015 तक सीएनएम में रहा। इधर, बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए नक्सली IED ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। जिला पुलिस बल और CRPF ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष समेत दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष लच्छू हेमला पर एक लाख का इनाम घोषित है, जो  10 अगस्त 2023 को मेटापाल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। 

Related Articles

Back to top button