Chhattisgarh : उप मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ के 9 मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतगणना परिणाम के करीब पहुंच चुकी है. जिसके मुताबिक प्रदेश के 9 मंत्री अपने निकट प्रतिद्वंदी से मात खा गए हैं. इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सिंहदेव इस बार अपनी ही सीट नहीं बचा सके। हालांकि उनकी हार पूरे प्रदेश के लिए चौंकाने वाली खबर है। उन्हें भाजपा के राजेश अग्रवाल ने पराजित किया है। टीएस सिंहदेव 2008 से अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुने गए हैं। हाल ही में 2018 के चुनावों में उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी। वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सौम्य चेहरा हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में वह सबसे अमीर उम्मीदवार थे। (Chhattisgarh Election Results 2023 )

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Election Result: पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने दर्ज की शानदार जीत, लगाया जीत का हैट्रिक, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि कांग्रेस पार्टी से सात बार के विधायक रहे रवींद्र चौबे का मुकाबला एक आम व्यक्ति ईश्वर साहू से था। ईश्वर ने आज तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। उनके लिए राजनीति बिल्कुल नया है। वहीं 1990 में पहली बार विधायक बने मंत्री चौबे 2018 के चुनाव में सातवीं बार साजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। वह आठवीं बार चुनाव लड़ रहे थे। चौबे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। इतने वरिष्ठ और अनुभवी नेता को एक आम आदमी के हाथों शिकस्त खानी पड़ी। (Chhattisgarh Election Results 2023 )

कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशी

पाटन से भूपेश बघेल, कोंटा से कवासी लखमा, बिल्हा से अंबिका मरकाम, खरसिया में मंत्री उमेश पटेल, बीजापुर से विक्रम मंडावी, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू, खुज्जी से भोला राम साव जीते हैं।

भाजपा पार्टी के विजयी प्रत्याशी

कुरुद से अजय चंद्राकर, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, लोरमी से अरुण साव, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, मरवाही से प्रणव मरपच्ची, जगदलपुर से किरण देव, राजिम से रोहित साहू, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, लुंड्रा से प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आशाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, जशपुर से रायमुनि भगत, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू व धरसींवा से अनुज शर्मा को जीत मिली है।

Related Articles

Back to top button