Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh Election Result: पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने दर्ज की शानदार जीत, लगाया जीत का हैट्रिक, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार जीत का सिलसिला लगातार जारी हैं। अनमोल न्यूज24 को मिली बड़ी खबर के अनुसार, पूर्व कद्दावर मंत्री अजय चंद्राकर ने कुरुद विधानसभा से शानदार जीत दर्ज की हैं। वे लगभग 8100 मतों से जीतें हैं। अजय चंद्राकर ने रिकॉर्ड बनाते हुए कुरुद विधानसभा से जीत की हैट्रिक दर्ज किये हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

आगे आपको बता दें, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी विधानसभा से लगभग 39500 से जीत गए हैं। वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव हार गए हैं। तो वहीं आरंग विधानसभा से मंत्री शिवकुमार डहरिया भी लगभग 34000 हजार वोटों से हार गए हैं। मंत्री अमरजीत भगत भी चुनाव हार गए हैं। वहीँ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से लगभग 62000 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज किये हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है। वहीं भाजपा ने 4 सांसदों को टिकट दिया था। इनमें विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।

आप सभी को बता दें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोरमी विधानसभा से प्रत्याशी अरुण साव लगभग 39500 हजार मतों से जीत गए हैं। आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हारे गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल की है। केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 6143 मतों से जीत गए हैं।

बिलासपुर की कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव 10 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला 12 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया 10 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं जांजगीर जिले के पामगढ़ से कांग्रेस की जीत हुई है, शेषराज हरबंश यहां से जीत गए है। वहीं अकलतरा से कांग्रेस की जीत हुई है, राघवेंद्र सिंह की जीत हुई है। गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जनक लाल धुव्र 817 मतों से जीते हैं।

कांग्रेस से इनको मिली जीत
खरसिया में मंत्री उमेश पटेल, बीजापुर से विक्रम मंडावी, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू, खुज्जी से भोला राम साव जीते हैं।

भाजपा से इनको मिली जीत
जगदलपुर से किरण देव, राजिम से रोहित साहू, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, लुंड्रा से प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आशाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, जशपुर से रायमुनि भगत, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू व धरसींवा से अनुज शर्मा को जीत मिली है।

भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 56 सीटों और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है। पार्टी में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है।

Back to top button
error: Content is protected !!