Google Analytics —— Meta Pixel

IND Vs AUS 3rd ODI : रोहित-कोहली की जोड़ी ने कप्तान गिल को दिलाई सिडनी में 9 विकेट से जीत

IND Vs AUS 3rd ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे (IND Vs AUS 3rd ODI) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस गंवाया और ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बकरियों के लिए दो निर्दोष दंपती की हत्या, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण 46.4 ओवर में 236 रनों पर ऑलआउट हो गया। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और गिल की आक्रामक बल्लेबाजी से बढ़त बनाई। गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने रोहित के साथ जिम्मेदारी संभाली और टीम को जीत दिलाई।

टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

मुख्य तथ्य

सिडनी की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिली।
भारत ने सिडनी में 9 साल बाद वनडे जीत दर्ज की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 154 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 86 मैच जीते हैं। (IND Vs AUS 3rd ODI)

Back to top button
error: Content is protected !!