RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें, पढ़े पूरी प्रक्रिया

RRB NTPC Admit Card Download : आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 जून 2025 से 24 जून 2025 के बीच होगी. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए 8,113 और अंडर ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए 3,445 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के लिए 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 जारी हो गए हैं.
यह भी पढ़े :- पूर्वोत्तर में मॉनसून का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से 32 की मौत, हजारों बेघर
RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 rrb.digialm.com पर 1 जून 2025 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स का इस्तेमाल करके आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि 1.2 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन किया है. आवेदकों की संख्या ज्यादा होने से परीक्षा की कठिनाई का अंदाजा लगाया जा सकता है. (RRB NTPC Admit Card Download )
RRB NTPC एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- आरआरबी वेबसाइट rrbapply.gov.in, rrbcdg.gov.in या indianrailways.gov.in या दूसरी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं जहां से आपने अप्लाई किया था क्योंकि हर क्षेत्र की अलग वेबसाइट होती है।
- वेबसाइट होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक देखें जैसे कि ‘Download RRB NTPC E-Call Letter’ या ‘CEN 05/2024 (NTPC-G) Admit Card’ यह लिंक लेटेस्ट नोटिस, लेटेस्ट न्यूज या फिर नोटिस बोर्ड पर मिलेगा।
- लिंक को क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण भरने के का लिंक खुलेगा और साथ में कैप्चा कोड भी डालना होगा।
- डिटेल सब्मिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।
- नाम, रोल नंबर, एग्जाम समय-डेट और सेंटर जैसी जानकारियों को अच्छे से चेक करके तुरंत अपने क्षेत्रीय RRB सेंटर से संपर्क करके उन्हें जानकारी दें।
महत्वपूर्ण जानकारी
रिलीज डेट: 1 जून 2025 से, परीक्षा से 4 दिन पहले।
परीक्षा तिथि: 5 जून से 24 जून 2025, तीन शिफ्ट में (सुबह 9:00 बजे, दोपहर 12:45 बजे, और शाम 4:30 बजे)। प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे।
सिटी इंटिमेशन स्लिप
26 मई 2025 से उपलब्ध, जो परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देती है। यह एडमिट कार्ड नहीं है।
आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) ले जाना अनिवार्य है।
विवरण जांचें:
एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय, फोटो, और हस्ताक्षर की जांच करें। किसी त्रुटि के लिए तुरंत क्षेत्रीय RRB से संपर्क करें।
सावधानियां
केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट्स से डाउनलोड करें। फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें।
स्थिर इंटरनेट और Google Chrome/Mozilla Firefox ब्राउज़र का उपयोग करें।
एडमिट कार्ड को लैमिनेट करें ताकि यह खराब न हो।
पासवर्ड भूलने पर “Forgot Password” विकल्प का उपयोग करें, और रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल पर नया पासवर्ड प्राप्त करें।
SC/ST उम्मीदवारों के लिए मुफ्त रेल यात्रा सुविधा का विवरण एडमिट कार्ड में होगा।
परीक्षा विवरण
पैटर्न: CBT 1 में जनरल अवेयरनेस (40 प्रश्न), गणित (30 प्रश्न), और जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग (30 प्रश्न) से 100 MCQs होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
भाषा: परीक्षा 15 भाषाओं में होगी, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती आदि। (RRB NTPC Admit Card Download )


