Samsung new launch : सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy M36 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung new launch : सैमसंग ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Galaxy M35 5G का अपग्रेड है और इसे खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस Prime Day Sale 2025 में 12 जुलाई से अमेजन पर उपलब्ध होगा। सैमसंग का यह फोन ऑरेंज हेज, सिरीन ग्रीन और वेल्वेट ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट मोड और लो-लाइट वीडियो शूटिंग को भी सपोर्ट करता है। (Samsung new launch)
फोन में Samsung का इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 15 आधारित OneUI 7 पर चलता है। कंपनी इस फोन के साथ 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सिक्योरिटी सपोर्ट देने का दावा करती है। Galaxy M36 5G में Google Gemini आधारित AI फीचर्स जैसे सर्किल-टू-सर्च, जेमिनी लाइव और AI सेलेक्ट भी मिलते हैं। (Samsung new launch)
फोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसकी लॉन्च कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Galaxy M36 5G को सैमसंग के आधिकारिक स्टोर और अमेजन से खरीदा जा सकेगा। अमेजन पर इसके लिए डेडिकेटेड पेज बनाया गया है, जहां यूजर्स कीमत, फीचर्स और लॉन्च ऑफर की डिटेल्स देख सकते हैं। (Samsung new launch)



