Google Analytics —— Meta Pixel

जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जाति बताएं

रायपुर। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने के बाद भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

संतोष पांडे ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग करने से पहले राहुल गांधी को देश के सामने अपनी जाति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जातीय पहचान को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

आदिवासी मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रस्तावित आदिवासी बैठक को लेकर भी संतोष पांडे ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासी समाज के साथ शोषण और अन्याय हुआ। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस से अपने शासनकाल के दौरान आदिवासी समाज की स्थिति पर जवाब मांगा।

भाजपा की बैठकों पर बोले- चुनाव के लिए हमेशा तैयार

भाजपा की लगातार हो रही बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर संतोष पांडे ने कहा कि पार्टी हर समय संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी रहती है।

उन्होंने भाजपा की कार्यशैली का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी शांति के समय भी अपनी तैयारियां जारी रखती है। बैठकों में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन चुनावी तैयारियों को लेकर हमेशा सक्रिय रहता है और कार्यकर्ताओं को लगातार जिम्मेदारियां एवं दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।

यह भी पढ़े :- PM मोदी की अध्यक्षता में प्रगति की 53वीं बैठक, प्रधानमंत्री ने कहा- रफ्तार के साथ-साथ गुणवत्ता भी है जरूरी 

Back to top button
error: Content is protected !!