Google Analytics —— Meta Pixel

बीजेपी को झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, पूनावाला ने अपना त्यागपत्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया है। फैसले के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है, हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

‘X’ बायो से हटाया भाजपा का नाम

इस्तीफे की खबरों के बीच पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपना बायो अपडेट कर दिया है। नए बायो से ‘भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता’ हटा दिया गया है, हालांकि उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “जीवनभर का समर्थक” (Lifelong supporter of PM Modi) बताया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

शहजाद पूनावाला वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से अलग हुए थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए, जहाँ उनकी वाकपटुता और आक्रामक शैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

टीवी बहसों का प्रमुख चेहरा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में पूनावाला टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का मजबूती से समर्थन करने और कांग्रेस व विपक्ष पर तीखे हमलों के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़े :- महानदी जल विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ी पहल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ एक साथ बैठक

Back to top button
error: Content is protected !!