Shardiya Navratri 2025 Day 2: शारदीय नवरात्रि 2025 का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की इस तरह करें पूजा-अर्चना

पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य/ Shardiya Navratri 2025 Day 2: शारदीय नवरात्रि पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। देवी ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की प्रतीक मानी जाती हैं। माना जाता है कि इस दिन उनकी उपासना से साधक को असीम शक्ति, ज्ञान और आत्मनियंत्रण की प्राप्ति होती है।
कौन हैं मां ब्रह्मचारिणी ?
मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। यह रूप उस समय का है जब माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तप और ‘चारिणी’ का अर्थ है आचरण करने वाली। अतः यह स्वरूप तपस्विनी का प्रतीक है।
पूजा विधि
- सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घट स्थापना के पास बैठकर मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें।
- रोली, चावल, पुष्प, अक्षत, दूर्वा से पूजन करें।
- देवी को सफेद फूल, मिश्री, शक्कर या गुड़ का भोग अर्पित करें।
मंत्र जाप करें-
“या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिण्यै रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”
इसके बाद आरती करें और व्रत कथा सुनें।
व्रत का महत्व
- इस दिन का व्रत रखने से साधक में आत्मबल और धैर्य की वृद्धि होती है।
- यह स्वरूप विद्यार्थियों, तपस्वियों और साधकों के लिए विशेष लाभकारी माना गया है।
- देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना से मंगल ग्रह से जुड़ी समस्याएं शांत होती हैं।
विशेष उपाय
- मां ब्रह्मचारिणी को कच्ची चीजें, जैसे मिश्री और गुड़ अर्पित करें।
- सफेद वस्त्र धारण कर पूजा करें, यह शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
- घर में दीपक जलाकर माता के मंत्रों का 108 बार जप करें। (Shardiya Navratri 2025 Day 2)
धार्मिक मान्यता
पुराणों के मुताबिक मां ब्रह्मचारिणी की साधना से मनुष्य ब्रह्मलोक तक की यात्रा कर सकता है। यह देवी साधना और तपस्या की प्रतीक हैं, जो भक्तों को कठिन परिस्थितियों में भी साहस और ऊर्जा प्रदान करती हैं। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी के एक विशेष स्वरूप की आराधना के लिए होता है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर साधक अपने जीवन में संयम, त्याग और तप के मार्ग को सशक्त बना सकते हैं। आज का दिन आत्मचिंतन और साधना के लिए अत्यंत शुभ है। (Shardiya Navratri 2025 Day 2)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।



