अमेरिका समेत इन देशों में दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण, शादी के बंधन में बंधे 400 जोड़े
Solar Eclipse 2024: अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। बता दें कि मैक्सिको में कल यानी 8 अप्रैल की सुबह 11 बजते ही (भारतीय समय अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे) दिन में अंधेरा छा गया। इसी के साथ साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा। मैक्सिको के साथ-साथ इसका असर अमेरिका और कनाडा में भी दिखा। यहां ग्रहण के रास्ते में पड़ने वाले राज्यों में करीब 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिन में अंधेरा रहा। वहीं 54 देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण लगा। सोमवार को लगे सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर दिखाई नहीं दिया, क्योंकि ग्रहण जब शुरू हुआ उस वक्त यहां रात थी।
यह भी पढ़ें:- आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, कहा- पाकिस्तान के रावलपिंडी से लड़े चुनाव
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि अब अमेरिका में अगले 21 सालों तक यानी 2045 तक ऐसा सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। साल 2017 के बाद यह पहला मौका था जब नॉर्थ अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आया। नासा के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि 10 सेकेंड से साढ़े 7 मिनट तक की हो सकती है। 2017 में यह अवधि 2 मिनट 42 सेकेंड रही थी। वहीं सोमवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंड तक रहा। वहीं अमेरिका में इस बार के पूर्ण सूर्य ग्रहण के रास्ते में 3 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। इसके अलावा अधिकारियों के मुताबिक करीब 50 लाख लोग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सूर्य ग्रहण देखने अमेरिका पहुंचे। (Solar Eclipse 2024)
#WATCH पूरे उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।#TotalSolarEclipse2024
(Source: NASA) pic.twitter.com/cgqaxYS2ww
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
ग्रहण के शुरू होने से लेकर पूर्ण ग्रहण लगने तक करीब 80 मिनट का समय लगा। इसके बाद पूरी तरह से ग्रहण हटने में और 80 मिनट लगे। अमेरिका के चाकटो समुदाय की महिलाओं ने ग्रहण के दौरान घर से बाहर आकर बर्तन बजाए। दरअसल, उनके समुदाय में मान्यता है कि ग्रहण के वक्त एक बड़ी और काली गिलहरी सूरज को खा जाती है। लोग उस गिलहरी को भगाने के लिए बर्तन बजाते हैं। इधर, अमेरिका के अर्कंसास में सूर्य ग्रहण के दौरान 400 जोड़ों ने शादी रचाई। सभी ने जीवनभर ग्रहण जैसे अजूबे एक-साथ देखने और चांद-तारों की कसमें खाईं। इस दौरान शादी के केक पर भी सूर्य ग्रहण की तस्वीर लगी हुई थी। (Solar Eclipse 2024)
#WATCH मेक्सिको (उत्तरी अमेरिका): उत्तरी मेक्सिको में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/PcHhzsqDIl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
सूर्य से निकलने वाली सोलर एनर्जी और उसके पर्यावरण पर असर को जानने के लिए नासा ग्रहण के दौरान साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किए। साउंडिंग रॉकेट स्पेस में ज्यादा दूर तक नहीं जाते हैं। इनका इस्तेमाल पृथ्वी की सतह से 48 से 145 किमी तक की स्टडी के लिए किया जाता है। कनाडा के ओंटारियो शहर में दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण लगना था। हालांकि लोग नेशनल पार्क से ग्रहण देखने के लिए सुबह 5 बजे से लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। वहीं अमेरिका के टेक्सास राज्य के केरविल शहर में प्रशासन 2 साल से ग्रहण की तैयारी कर रहा था। (Solar Eclipse 2024)
पूरे उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। #TotalSolarEclipse2024
(सौजन्य: NASA) pic.twitter.com/k5NKfkekcR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
केरविल की मेयर जुडी इशनेर के मुताबिक उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि ग्रहण देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटेंगे। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए वो 2 साल से तैयारी कर रहे थें। उनके मुताबिक केरविल में सूर्य ग्रहण देखने के लिए 70 से 80 हजार लोग आए जो उनके शहर की आबादी से 4 से 5 गुना ज्यादा है। गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से पृथ्वी और सभी दूसरे ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 365 दिनों में एक चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में चंद्रमा को 27 दिन लगते हैं। चंद्रमा के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती है। इसे सूर्यग्रहण कहते हैं। (Solar Eclipse 2024)
Follow, follow the Sun / And which way the wind blows / When this day is done 🎶
Today, April 8, 2024, the last total solar #eclipse until 2045 crossed North America. pic.twitter.com/YH618LeK1j
— NASA (@NASA) April 8, 2024
मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।#TotalSolarEclipse2024
(सौजन्य: NASA) pic.twitter.com/b958pW4w5f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024