Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : साय कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज : 2-3 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, इन नामों की है चर्चा

Chhattisgarh Cabinte Expansion : छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (Chhattisgarh Cabinte Expansion) की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल 2025 को साय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, जिसमें 2-3 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। यह विस्तार पिछले डेढ़ साल से लंबित था, लेकिन अब इसे अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष और संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी संभावित है।

यह भी पढ़े :- Sushasan Tihar 2025 : गांव से शहर तक सुशासन की पहल: समाधान पेटियों के साथ तिहार शुरू

संभावित उम्मीदवार

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें अनुभवी और युवा विधायकों का मिश्रण हो सकता है, ताकि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाया जा सके। कुछ प्रमुख नाम जो सामने आ रहे हैं:

अजय चन्द्राकर, अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव, राजेश मुणत, पूरन्दर मिश्रा, रेणुका सिंह, विक्रम उसेंडी का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में है।

हालांकि, अंतिम सूची पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बीच चल रही बैठकों में इन नामों पर विचार किया जा रहा है। 8 अप्रैल को रायपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश और नीतीन नबीन के दौरे के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

क्यों हो रही है देरी?

मंत्रिमंडल विस्तार (Chhattisgarh Cabinte Expansion) में देरी की वजह क्षेत्रीय संतुलन, जातिगत समीकरण और पार्टी के भीतर सहमति बनाना रहा है। 

यह विस्तार साय सरकार के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और जनता के बीच सरकार की सक्रिय छवि मजबूत होगी। अधिक जानकारी के लिए 10 अप्रैल के शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार करना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!