दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहे T20 वर्ल्ड कप में रविवार यानी 30 अक्टूबर को भारतीय टीम ने अपना तीसरा मैच खेला, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। रविवार को खेल गए इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया, जिसमें बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 68 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Rajya Alankaran Samman: घट गया राज्य पुरस्कारों का महत्व-दिवाकर मुक्तिबोध

एडम मार्करम और डेविड मिलर ने हाफ सेंचुरी लगाईं। T-20 वर्ल्ड कप में 2009 के बाद पहला मौका है जब साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराया है। अफ्रीकी टीम एक वक्त में 24 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए मार्करम और मिलर ने टीम को संभाल लिया। भारतीय फील्डर्स ने रन आउट के 3 मौके गंवाए। इसके अलावा विराट कोहली ने मार्करम का एक आसान कैच भी छोड़ दिया। डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। (T20 World Cup 2022)

उन्होंने 46 बॉल पर 59 बनाए। मार्करम ने 41 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 40 बॉल में 68 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी टीम इंडिया को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई। 29 रन देकर 4 विकेट लेने वाले लुंगी एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (T20 World Cup 2022)

बता दें कि लुंगी एनगिडी ने केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या को आउट किया। लुंगी एनगिडी तबरेज शम्सी की जगह टीम में आए। उन्होंने 4 विकेट लिए। वहीं विराट कोहली एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच रबाडा ने पकड़ा। रोहित अब T-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 36 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं। उनके बाद श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने 35 मैच खेले हैं। (T20 World Cup 2022)

वहीं इस वर्ल्ड कप के तीनों मुकाबलों में राहुल फ्लॉप रहे। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 9, पाकिस्तान के खिलाफ 4 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म पेसर वेन पर्नेल ने पहला ओवर मेडन किया। पर्थ में टीम इंडिया को फैंस का तगड़ा सपोर्ट था। हालांकि टीम की हार से वो कुछ निराश थे। जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बना ली है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अब T-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुका है। (T20 World Cup 2022)

Related Articles

Back to top button