CG Assembly Election Voting : छत्तीसगढ़ में 68 प्रतिशत लोगों ने किया मत का इस्तेमाल, जानिए कितना हुआ मतदान

हॉट सीट पाटन मे 75.54 प्रतिशत हुआ मतदान, पहले चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग भानुप्रतापपुर में हुई थी।

CG Assembly Election 2023 Phase 2 Voting : छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए वोट डाला गया। बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथों पर सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान हुआ। बाकी सभी स्‍थानों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। कुछ बूथों पर शाम 5 बजे कतार लगी हुई थी। नियमानुसार शाम 5 बजे कतार में खड़े सभी लोगों को वोट डालने का मौका दिया गया। इसकी वजह से कहीं- कहीं देर शाम तक मतदान चलता रहा।

यह भी पढ़े : लोकतंत्र की दरबार में आज दिग्गजों की परीक्षा, टीएस सिंहदेव-अरुण साव ने डाला वोट

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार राज्‍य की 70 सीटों पर 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अफसरों के अनुसार अभी ये आंकड़े बदलेंगे। यानी मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि सभी 70 सीटों पर मतदान शांति पूर्ण रहा। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल था युवा वर्ग, महिलाओं, पुरुषों एवं तृतीय लिंग समुदाय सभी ने बढ़-चढ़ कर मतदान में अपनी भागीदारी निभायी है। दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों ने भी मतदान केन्द्र में आकर अपना मतदान किया है। (CG Assembly Election 2023 Phase 2 Voting)

आयोग के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कंगाले ने बताया कि द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे तक मतदान 68.15 प्रतिशत रहा। (यह अनुमानित रूझान हैं क्योंकि मतदान केन्द्रों से आकडे प्राप्त होने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र से मतदान के आंकडे शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र का अंतिम आकडा सभी मतदान अभिकर्ताओं के साथ प्रारूप 17 में साझा किया जाता है। (CG Assembly Election 2023 Phase 2 Voting)

दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत :

अभानपुर – 60.13 %

अहिवारा – 67.77%

अकलतरा – 67.97%

अंबिकापुर – 65.05%

आरंग – 68.60%

बैकुंठपुर – 73.56%

बलोदा बाजार – 72.00%

बसना -70.30%

बेलतरा – 59.08%

बेमेतरा – 73.44%

भरतपुर-सोनहत – 67.94%

भाटापारा – 74.27%

भटगांव – 67.50%

भिलाई नगर – 63.54%

बिलाईगढ़ – 69.18%

बिलासपुर – 56.28%

बिहा – 66.39%

बिन्द्रानवागढ़ -71.02%

चंद्रपुर – 62.50%

धमतरी – 78.80%

धरमजयगढ़ – 72.36%

धरसींवा – 71.86%

डोंडी लोहरा – 75.01%

दुर्ग शहर – 62.80%

दुर्ग ग्रामीण – 69.00%

गुंडरदेही -78.27%

जैजैपुर – 60.70%

जांजगीर-चांपा – 68.63%

जशपुर – 70.47%

कसडोल – 67.19%

कटघोरा – 71.63%

खल्लारी – 70.69%

खरसिया – 81.43%

कोरबा – 65.83%

कोटा – 65.69%

कुनकुरी -72.66%

कुरुद- 82.60%

लैलूंगा -76.42%

लोरमी – 64.48%

लुंड्रा – 70.50%

महासमुंद – 68.16%

मनेन्द्रगढ़ – 69.90%

मरवाही -71.20%

मस्तूरी – 59.50%

मुंगेली -65. 89%

नवागढ़ – 72.73%

पाली तानाखार – 79.35%

पामगढ़ – 60.20%

पाटन – 75.54%

पत्थलगांव – 71.25%

प्रतापपुर – 63.46%

प्रेमनगर- 68.05%

रायगढ़ – 71. 23%

रायपुर सिटी नार्थ – 54.50%

रायपुर सिटी साउथ – 52 .11%

रायपुर सिटी वेस्ट – 54.68%

रायपुर ग्रामीण – 53.80%

राजिम – 71.23%

रामानुजगंज – 65.50%

रामपुर – 70.34%

सजा – 72.62%

सक्ति – 68.90%

सामरी – 70.40%

संजरी बालोद – 79.63%

सराईपाली – 71.12%

सारंगढ़ – 78.04 %

सिंहवा – 78.20%

सीतापुर – 68.40%

तखतपुर – 61.50%

वैशाली नगर – 53.00%

Related Articles

Back to top button