छत्तीसगढ़ के खेतों में किसानों के साथ नजर आए राहुल गांधी, सीएम बघेल के साथ काटी फसल

Rahul Gandhi In CG : राहुल गांधी इन दिनों अपने अपने अलग अलग रूप को लेकर चर्चा में है। हाल में ही कुली के रूप में नजर आने के बाद अब छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी किसान मजदूर के रूप में फसल काटते नजर आए।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में धान का मुद्दा काफी अहम हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को धान के मुद्दे और कर्ज माफी से ऐतिहासिक जीत मिली थी। ऐसे में फिर से कांग्रेस ने इस चुनाव में धान के मुद्दे पर हो फोकस हैं हाल में ही सीएम बघेल ने कर्ज माफी की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 2 दिग्गजों का जमावड़ा, राहुल गांधी और JP नड्डा का ‘मिशन छत्तीसगढ़’

जिसके बाद अब राहुल गांधी भी किसानों के बीच नजर आए। बकायदा सिर के लाल गमछा बांधे, हाथ में हसिया लिए धान की फसल काटते दिखे इस दौरान उनके साथ भूपेश बघेल टीएस बाबा ताम्रध्वज साहू चरणदास मंहत भी फसल की कटाई करते दिखे, राहुल को अपने बीच पाकर किसान भी गदगद दिखे। (Rahul Gandhi In CG)

राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, इस दौरान वह किसानों के साथ फसल काटते नजर आए, उन्होंने एक्स ओर पोस्ट में कहा कि –

किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया:

1️⃣ धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल
2️⃣ 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
3️⃣ 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ
4️⃣ बिजली का बिल आधा
5️⃣ 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष

एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे। (Rahul Gandhi In CG)

Related Articles

Back to top button