छत्तीसगढ़ में 2 दिग्गजों का जमावड़ा, राहुल गांधी और JP नड्डा का ‘मिशन छत्तीसगढ़’

Rahul Nadda in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे का आज (29 अक्टूबर) दूसरा दिन है। जानकारी के मुताबिक वो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के गढ़ यानी राजनांदगांव में हुंकार भरेंगे। इसके साथ ही कवर्धा में भी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी  शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सियासत, साव और रविशंकर ने पूछे सवाल

सभा के दौरान राहुल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। इस दौरान कांग्रेस अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा में पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में वोटिंग के लिए अब काफी कम वक्त बचा है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गए हैं। राहुल गांधी कवर्धा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर और पंडरिया के प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। (Rahul Nadda in Chhattisgarh)

इधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। नड्डा 28 अक्टूबर की शाम को राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि वे रात को आठ बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम किया। नड्डा आज सुबह 9 बजे एकात्म परिसर में रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे अमलीडीह में PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनेंगे। (Rahul Nadda in Chhattisgarh)

JP नड्डा दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे ठेलकाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर करीब 2 बजे पंडरिया के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे पंडरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा साढ़े 3 बजे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जाएंगे। दोपहर 4 बजे मालखरौदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5:30 बजे मालखरौदा से वापस रायपुर लौटेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। (Rahul Nadda in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button