रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने चुनाव आयोग में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

Mansukh Mandaviya Complained: रायपुर में केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, सांसद सुनील सोनी और कई BJP नेताओं के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले से कुछ अधिकारियों पर कांग्रेस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत की। केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि BJP का प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। BJP नेताओं की हत्या की जा रही है। बस्तर के कई इलाकों में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 2 दिग्गजों का जमावड़ा, राहुल गांधी और JP नड्डा का ‘मिशन छत्तीसगढ़’

उन्होंने कहा कि BJP अब तक 58 शिकायत कर चुकी है। ऑफिसर निष्पक्ष होकर चुनाव में काम करे। हमें चुनाव आयोग पर विश्वास है। जल्द निराकरण करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारी किसी न किसी प्रभाव में आकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। नेताओं को प्रचार करने से रोका जा रहा है, जो लोकशाही के खिलाफ है। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि अधिकारियों से ऐसी उम्मीद रखता हूं कि वे लोकतंत्र के अनुसार काम करेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो हम राष्ट्रीय चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करेंगे। (Mansukh Mandaviya Complained)

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर जाने वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है। डेमोक्रेसी में हर व्यक्ति हर किसी को वोट दे सकता है और हर नागरिक का अधिकार है कि वह किसी भी पॉलिटिकल पार्टी का चुनाव प्रचार भी कर सकता है। अपने घर पर झंडा भी लगा सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने वाले लोगों को पार्टी का झंडा लगाने पर परेशान किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि BJP नेताओं को डराने के लिए उनकी हत्याएं हो रही हैं। हत्यारा सार्वजनिक तौर पर चैलेंज करता है, लेकिन उसके बावजूद उस पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है। लोगों को डराने की कोशिश हो रही है। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष चुनाव हो यह बहुत जरूरी है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता बिना किसी भय के निष्पक्ष रूप से अपना वोट करके अपने पसंद की सरकार का चयन करें। (Mansukh Mandaviya Complained)

Related Articles

Back to top button