रोहिंग्या इतने खतरनाक होते हैं कि इंसान को खा जाते हैं: विधायक टी राजा
T Raja in Raipur: तेलंगाना के गोशामहल से BJP विधायक टी राजा रायपुर पहुंचे, जो श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान मंच से उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। टी राजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जमकर धर्मांतरण हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की BJP सरकार से आह्वान किया कि वे एक एंटी कन्वर्जन विंग बनाए। कन्वर्जन नहीं रोका तो अगली पीढ़ी भगवान को पहचान नहीं पाएगी। इस दौरान राजा ने कहा कि वे हिंदू राष्ट्र बनाने तक परिवार का त्याग करते हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य के करीब पहुंची धान खरीदी, अब तक 127.37 लाख मीट्रिक टन की खरीदी
टी राजा ने रोहिंग्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का पाप फूटा। इसलिए जनता ने कांग्रेस को हटा दिया। कांग्रेस ने बड़ी संख्या में रोहिंग्या को बसाया। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या को बसाया गया। ये रोहिंग्या इतने खतरनाक हैं कि इंसान खा जाते हैं। धर्मांतरण को लेकर टी राजा ने कहा कि जो धर्म परिवर्तन करे उससे वोट डालने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। सरकारी नौकरी के लिए प्रतिबंधित कर देना चाहिए। किसी प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलना चाहिए। (T Raja in Raipur)
छत्तीसगढ़ के रायपुर में परम पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम) का आशिर्वाद प्राप्त हुआ।
जय श्री बागेश्वर धाम सरकार की।@bageshwardham pic.twitter.com/mB45aqZTfJ
— Raja Singh (@TigerRajaSingh) January 24, 2024
रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने भी धर्मांचरण को खत्म करने की बात कही है।उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से यहां पर भी समूचे क्षेत्र में जितना धर्मांतरण हो रहा है उसको रोका जाएगा। घर वापसी बहुत आयत मात्रा में कराई जाएगी। वे 251 परिवारों को घर वापसी कराएंगे। कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम बेझिझक लोगों की घर वापसी कराएंगे। इसी तारीख को छत्तीसगढ़ में हमने पूरे भारत को नारा दिया था तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। वहीं भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि भटके हुए अपने लोग किसी कारणवश धर्म परिवर्तन किए हैं। षड्यंत्रकारी शक्तियों ने उन्हें अपने धर्म में परिवर्तन किया है। वो अब सनातनी पूजा पद्धति से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों को पैर धोकर सम्मान देकर घर वापसी कराएंगे। हम 251 परिवार जिसमें 1 हजार लोग हैं सभी को गंगाजल से पैर धोकर सनातन से जोड़ेंगे। (T Raja in Raipur)