Hrithik-Deepika की ‘फाइटर’ को लगा झटका, इन देशों में फिल्म हुई बैन, भड़क उठे फैंस

मुंबई : बॉलीवुड के दो सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Hrithik-Deepika) स्टारर एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ कल यानि 25 जनवरी को रिलीज के लिए बॉक्स ऑफिस की दहलीज पर तैयार खड़ी है. ऋतिक और दीपिका के फैंस इस फ्रेश को जोड़ी को पहली बार देखने के लिए बेताब हैं.
In a setback, #Fighter officially banned across Middle East regions for theatrical release. Only UAE will release the film with PG15 classification !@iHrithik @AnilKapoor @deepikapadukone @justSidAnand #BOTracking pic.twitter.com/vPjIV2Acz1
— Girish Johar (@girishjohar) January 23, 2024
वहीं, ‘फाइटर’ को देखने की एक वजह यह भी है कि शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसे बनाया है. वहीं, अब ‘फाइटर’ का इंतजार कर रहे है दर्शकों के लिए बड़ी शॉकिंग खबर है. फिल्म पर बैन लगा गया है.
यह भी पढ़ें:- CM साय ने की अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा, 5 फरवरी से बजट सत्र
इन देशों में फाइटर हुई बैन
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Hrithik-Deepika) की फाइटर को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है. मेकर्स को इस बात की उम्मीद है कि फिल्म अपनी कमाई से बवाल मचा देगी. लेकिन इससे पहले ही फैंस को एक तगड़ा इटका लगा है, जिसने मेकर्स की टेंशन को बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं यूएई को छोड़कर खाड़ी देशों में फिल्म को बैन कर दिया गया है. इस खबर से फैंस काफी मायूस हो गए हैं.
क्यों बैन हुई फिल्म ?
बता दें, बीती 10 जनवरी को फाइटर GCC सेंसर बोर्ड से पास होने में नाकामयाब रही है. वहीं, बीती 23 जनवरी को GCC सेंसर बोर्ड ने फिल्म फाइटर को खाड़ी देशों में रिलीज करने से बैन कर दिया. फिलहाल फिल्म के बैन करने का सटीक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस इस भारत-पाक के बिगड़े रिश्ते से जोड़कर देख कर रहे हैं. साथ ही ट्रेलर में देखा गया है कि फिल्म पीओके (पाकिस्तान ऑक्यूपाई कश्मीर) पर जोर देर रही है. बता दें, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को मंजूरी न मिलने से 5 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के बिजनेस का नुकसान हो सकता है. (Hrithik-Deepika)



