Google Analytics —— Meta Pixel

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में शोक की लहर

Asha Bhosle Death News : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े :- दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी समेत सितारों ने जताई चिंता

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा।

एक दिन पहले कराया गया था भर्ती

आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी तबीयत को लेकर जानकारी साझा की थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

12 हजार से अधिक गीतों की विरासत

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

उन्होंने गजल, भजन, पॉप और शास्त्रीय संगीत सहित कई विधाओं में अपनी पहचान बनाई और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

संघर्षों से भरा रहा जीवन

आशा भोसले, मशहूर गायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। (Asha Bhosle Death News)

कम उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने बहन के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और संगीत को अपना करियर बनाया। 16 वर्ष की आयु में उन्होंने गणपतराव भोसले से विवाह किया, जिसे लेकर उस समय परिवार में मतभेद भी रहे।

आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनके गीत और योगदान सदैव याद किए जाएंगे। (Asha Bhosle Death News)

Back to top button
error: Content is protected !!