Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर की है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े :- जनगणना 2027: पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक सर्वे 

जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

नहीं मिला सुसाइड नोट

प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!