Trending

Big Accident: नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 मजदूरों की मौत, 18 घायल, जानिए हादसे की वजह

Big Accident: गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 5 महिलाओं समेत 12 मजदूरों की मौत हो गई है। दीवार के मलबे में करीब 30 मजदूर दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को JCB मशीन की मदद से बाहर निकाला। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कई मजदरों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:- Kisan Nyay Yojana: 21 मई को होगा किसान न्याय योजना की पहली किश्त का भुगतान, इतने किसानों को होगा फायदा

हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री (Big Accident) में हुआ है। हादसे के वक्त करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि बच्चों को लेकर कंपनी से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान शुरू किया। घटना के बाद विधायक परसोत्तम सबरिया और कलेक्टर समेत कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

हादसे की वजह नहीं आई सामने

वहीं अब तक दीवार गिरने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के करीब आधा घंटे पहले तक यहां 40 से ज्यादा मजदूर नमक की पैकिंग कर कर रहे थे। इनमें से कई खाना खाने बाहर चले गए थे। नहीं तो और मजदूरों की मौत हो जाती। कंपनी के कुछ श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए मजदूर राधनपुर तहसील (Big Accident) के गांवों के रहने वाले हैं।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुख पहुंचाने वाली है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पीएम ने हादसे में घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया।

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख देने का ऐलान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है। मृतकों में रमेशभाई नरसिम्हाभाई खिराना, श्यामभाई रमेशभाई कोली, रमेशभाई मेघाभाई कोली, दिलाभाई रमेशभाई कोली, दीपकभाई सोमानी राजूभाई जेरामभाई, दिलीपभाई रमेशभाई, शीतबेन दिलीपभाई, राजीबेन भरवाड, देवीबेन भरवाड, काजलबेन जेशाभाई और दक्षाबेन रमेशभाई कोली का नाम शामिल है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने भी जताया दुख

Related Articles

Back to top button