कांग्रेस की आत्मा पूरी तरह वोटबैंक की राजनीति में फंसी: PM नरेंद्र मोदी
PM Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण के मतदान से पहले कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं चुनाव में था तो लोगों के मन में उम्मीद थी, 2019 में ये उम्मीद विश्वास में बदल गई। 2024 में अब वो उम्मीद और विश्वास… गारंटी बन चुकी है।2014 में हम सत्तारूढ़ पार्टी के गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे थे, उनके पास सरकारी संसाधन थे, और वे अपनी सीटें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। सीएम होते हुए भी मैं उनके लिए बड़ा टारगेट था। कांग्रेस ने अपनी डिक्शनरी मुझे गालियां देने के लिए इस्तेमाल कर ली है।
यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Election : कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार
PM मोदी ने कहा कि हो सकता है ये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा, क्योंकि उन्होंने इतनी भद्दी, इतनी ज्यादा, इतनी बार गालियां दी हैं, लेकिन मैं परमात्मा में श्रद्धा रखता हूं, शिव और शक्ति का उपासक हूं और शिव ने तो विष पीना सिखाया है। अगर मुझे अमृत की हिफाजत करनी है तो विष पीना है। गारंटी ऐसे नहीं बनती है, एक लंबी तपस्या के बाद आपके शब्द ही गारंटी बन जाते हैं। मेरा हर शब्द एक जिम्मेदारी है, हर शब्द एक गारंटी है। उनकी (राहुल गांदी) दादी, पिताजी और माताजी ने गरीब हटाने की बातें कीं और अब वो (राहुल गांधी) कह रहे हैं कि हम खटाखट गरीबी हटा देंगे, एक झटके में गरीबी हटा देंगे। इस पर कौन भरोसा करेगा। (PM Narendra Modi Interview)
मेरा जीवन, मेरी वाणी और मेरी गारंटी: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी को कहने की कोई जरूरत नहीं है। मेरा जीवन, मेरी वाणी और मेरी गारंटी… ये सब एक सूत्र में है।वर्तमान में एनडीए के पास लगभग 360 सीटें हैं और अगर आप बीजेडी की सीटें जोड़ते हैं, जो एनडीए का हिस्सा नहीं है तो भी हम लगभग 400 सीटों पर हैं। कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भाजपा भारत का संविधान बदल देगी। अगर आप कांग्रेस के इतिहास को देखें, तो आप देखेंगे कि वे संविधान की पवित्रता में विश्वास नहीं करते हैं। उनका इतिहास देख लीजिए… जो पार्टी, कांग्रेस पार्टी के संविधान की पवित्रता को नहीं मानती है, वो पार्टी देश के संविधान को कैसे मानेगी। कांग्रेस पार्टी के संविधान को नष्ट करने का काम उनके ही परिवार ने किया है। उन्होंने संविधान की मर्यादाओं को तोड़ा है। (PM Narendra Modi Interview)
कांग्रेस ने शहबानो केस में SC का फैसला पलटा: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि भारत का संविधान… अनुभवी लोगों ने बैठकर बनाया है, लेकिन शहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय किया था… इन्होंने वोटबैंक के लिए संविधान को समर्पित कर दिया। जबकि सुप्रीम कोर्ट संविधान की एक बहुत बड़ी ईकाई है, इन्होंने उसकी भावना को नष्ट करके संविधान बदल दिया। इन्होंने संविधान का उपयोग सिर्फ अपने एकाधिकार के लिए किया, वोटबैंक के लिए किया। एससी/एसटी और ओबीसी को, जो संविधान में आरक्षण मिला हुआ है उस आरक्षण को छीनने का तरीका ढूंढा जा रहा है और वो (कांग्रेस) धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। क्योंकि इन्हें वोटबैंक की पॉलिटिक्स करनी है। कर्नाटक में इन्होंने ओबीसी के आरक्षण को मुस्लिमों को देने का काम किया। (PM Narendra Modi Interview)
संविधान के 75 साल को धूमधाम से मनाऊंगा: PM मोदी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की विचारधारा की झलक है। उनका छिपा हुआ एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है। मैं अपने तीसरे टर्म के पहले 100 दिन में ये काम करूंगा कि संविधान के 75 साल धूमधाम से मनाऊंगा, ताकि देश संविधान के महात्म्य को समझे। कांग्रेस लीडरशिप को माओवादियों ने कब्जा कर लिया है और उनकी आत्मा पूरी तरह वोटबैंक की राजनीति में फंसी हुई है, तुष्टीकरण में फंसी हुई है। मेरी सरकार यूसीसी के प्रति प्रतिबद्ध है। गोवा में शुरू से ही यूसीसी रहा है और अल्पसंख्यकों के बावजूद राज्य में शांति और सद्भाव है। (PM Narendra Modi Interview)
हिडेन एजेंडे पर पर्दा डालने के लिए झूठी बातें: PM मोदी
PM ने कहा कि कांग्रेस अपने हिडेन एजेंडे पर पर्दा डालने के लिए झूठी बातें करती है। उनका हिडेन एजेंडा है- अपने वोट बैंक को संभालना। उनको लगता था कि वो अगर राम मंदिर गए, तो उनका वोट बैंक चला जाएगा। वोट बैंक को बचाने के लिए उन्होंने अब मंदिर जाना भी बंद कर दिया है। दुर्भाग्य से पहले लाल वालों ने और अब टीएमसी वालों ने, पिछले 50 साल में बंगाल की महान परंपरा और विरासत को तहस-नहस कर दिया है। अब बंगाल में लोगों ने बीजेपी को स्वीकार कर लिया है। बंगाल बीजेपी के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि देश के लिए चुनौती है। बंगाल में सुरक्षा एक गंभीर मसला है, जिस प्रकार से संदेशखाली की घटनाएं घटीं… वो शर्मनाक है। (PM Narendra Modi Interview)
बंगाल की अर्थव्यवस्था पूरी तरह खोखली: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हालत ये है कि वहां की सरकार महिलाओं की पीड़ा सुनने को भी तैयार नहीं। बंगाल में नारीशक्ति पर एक नारी के द्वारा जो उत्पीड़न चल रहा है… उसका जवाब भी नारीशक्ति देगी। कर्नाटक में कांग्रेस ने खजाना खाली कर दिया है, मुझे लगता है कि दो महीने बाद वो कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पाएंगे। वहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह खोखली हो चुकी है। कांग्रेस के लिए तेलंगाना और कर्नाटक… दोनों एटीएम बन गए हैं। जो हाल उन्होंने छत्तीसगढ़ का किया था, वही हाल वो यहां कर रहे हैं। बीआरएस और कांग्रेस… एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। सब एक-दूसरे से मिले हुए हैं। Liquor के जितने भी स्कैम हैं, उसमें बीआरएस का नाम आता है। दिल्ली सरकार भी इसमें फंसी हुई है, पंजाब सरकार पर भी तलवार लटक रही है और ये सभी कांग्रेस के अलायंस में है। (PM Narendra Modi Interview)
एक साल, एक PM इंडी अलायंस का फॉर्मूला: प्रधानमंत्री
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने एक लड़की की हत्या और बम विस्फोट को कम कर दिया। उन्होंने उन सभी गारंटियों पर नियम और शर्तें लागू कीं, जिनका उन्होंने वादा किया था। कांग्रेस के लिए कर्नाटक और तेलंगाना एटीएम बन गए हैं. वे छत्तीसगढ़ के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। इंडी अलायंस तो यही नहीं तय कर पा रहा है कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। इनकी एक भी पार्टी 272 सीट पर नहीं लड़ रही है, तो जीतने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता, ये सरकार कैसे बना सकते हैं। इसलिए… ये फॉर्मूला बना रहे हैं- एक साल, एक पीएम। (PM Narendra Modi Interview)



