Google Analytics —— Meta Pixel

West Bengal Governor: बंगाल के राज्यपाल पर लगा यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला, पढ़े पूरी खबर

West Bengal Governor: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन की कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। राजभवन ने एक बयान में कहा आरोपों को इंजीनियर्ड नैरेटिव (प्रायोजित) करार दिया है। सीवी आनंद बोस की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई मुझे बदनाम करके कुछ चुनावी लाभ चाहता है, तो भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।

यह भी पढ़ें:- INDI गठबंधन वोट जिहाद की बात कर रहा है: PM नरेंद्र मोदी

वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते। राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने और शिकायत दर्ज होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता सागरिका घोष ने इस चौंकाने वाला और भयावह बताया है।

क्या था पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ राजभवन में काम करने वाली एक संविदा कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कर्मचारी के आरोपों पर कोलकाता पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज की है। इसके बाद राजभवन ने इस पूरे मामले में अपना बयान जारी किया है। पुलिस सूत्रों ने अनुसार आज दोपहर में राजभवन में शांति कक्ष से जुड़ी एक अस्थायी कर्मचारी सदस्य होने का दावा करने वाली एक महिला गवर्नर हाउस के अंदर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची।

महिला ने बोस पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे हेयर स्ट्रीट के स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने गवर्नर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। राजभवन ने इस पूरे मामले को इंजीनियर्ड बताया है। ये आरोप ऐसे वक्त पर सामने आए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे बंगाल के दौरे पर हैं। वे आज रात कोलकाता पहुंचकर राजभवन में रुकेंगे। (West Bengal Governor)

तृणमूल की वरिष्ठ नेता शशि पांजा ने कहा, “हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं. वही राज्यपाल जो महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात करते हुए संदेशखाली पहुंचे थे, अब एक शर्मनाक घटना में शामिल हो गए हैं. उन्होंने अपने पद और अपनी कुर्सी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.”

उन्होंने कहा, “इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि एक राज्यपाल ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल हो और वह भी राजभवन में… आज प्रधानमंत्री राज्य में आ रहे हैं और वह राजभवन में रुकेंगे. हम इस मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं. (West Bengal Governor)

Back to top button
error: Content is protected !!