Trending

International Women’s Day: इस महिला ने की थी Women’s Day की शुरुआत, ये मैसेज भेजकर महिलाओं को कराएं स्पेशल फील

International Women’s Day: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) मनाया जाता है। ये दिन न केवल महिलाओं के योगदान और बलिदान को सम्मानित करता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है। इस दिन सभी अपनी जिंदगी की अहम महिलाओं को उनके जीवन में योगदान देने के लिए धन्यवाद देते हैं।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में, ये दिन उन महिलाओं को भी सेलिब्रेट करता है जिन्होंने समाज की बेड़ियों को तोड़कर आसमान में ऊंची उड़ान भरने की हिम्मत दिखाई है। अगर आप भी अपने आसपास महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो आप इन संदेशों (International Women Day 2022 quotes) की मदद ले सकते हैं। ये संदेश न केवल उनकी खूबसूरती को बयां करते हैं, बल्कि ये भी जताते हैं कि अगर एक महिला ठान ले तो वह दुनिया में कुछ भी कर सकती है।

वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
उसका दामन है बड़ा,
दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी,
बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें : Mainpat Mahotsava : 11 मार्च से शुरू होगा मैनपाट महोत्सव, कुमार विश्वास करेंगे शिरकत

इस महिला ने की थी Womens day की शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  की शुरूआत करने वाली महिला का नाम  थेरेसा सर्बर मलकाइल (Theresa Serber Malkiel)। 01 मई 1874 को यूक्रेन के बार में जन्मी थेरेसा सर्बर मलकाइल पहली ऐसी महिला थीं जिसने एक फैक्ट्री मजदूर से सोशलिस्ट पार्टी के नेतृत्व तक का सफर तय किया। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की राष्ट्रीय महिला समिति की प्रमुख के तौर पर उन्होंने हर साल महिला दिवस मनाने की शुरुआत की ।

Related Articles

Back to top button