Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में जिला पीएलसी की त्रिदिवसीय बैठक संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

NEP, FLN, पौधरोपण, विद्यार्थियों की उपस्थिति और नवाचारी शिक्षण पर हुआ मंथन

रायपुर। जिला परियोजना कार्यालय रायपुर में जिला मिशन समन्वयक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (PLC) की अंतिम बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, नवाचारी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के पहले दिन अभनपुर एवं आरंग, दूसरे दिन तिल्दा एवं धरसीवा तथा अंतिम दिन रायपुर शहरी क्षेत्र के पीएलसी सदस्यों ने भाग लिया। जिला मिशन समन्वयक अरुण शर्मा ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर पीएलसी की सक्रिय भागीदारी से सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

इन प्रमुख विषयों पर बनी कार्ययोजना

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN), शिक्षा गुणवत्ता सुधार, रचनात्मक एवं रोचक अध्यापन, विनोबा ऐप के उपयोग, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, समुदाय की सहभागिता, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा हरिहर पाठशाला 3.0 के अंतर्गत पौधरोपण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मार्च 2027 तक 100% Learning Outcomes का लक्ष्य

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने लगाए गए पौधे की देखभाल करेगा तथा उसकी मासिक प्रगति की फोटो अपलोड की जाएगी। साथ ही वीरगाथा कार्यक्रम, साइंस कॉर्नर की स्थापना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, मुस्कान पुस्तकालय, निपुण भारत लोगो का प्रदर्शन, अभ्यास पुस्तिकाओं की नियमित जांच तथा जादुई पिटारा के प्रभावी उपयोग पर भी कार्ययोजना बनाई गई। FLN मिशन के तहत मार्च 2027 तक 100 प्रतिशत Learning Outcomes प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

पीएलसी सदस्यों को सौंपे गए नए दायित्व

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पीएलसी सदस्य संकुल समन्वयकों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक के समापन अवसर पर सभी पीएलसी सदस्यों को पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए गए।

बैठक में एपीसी पूनम तिवारी, आशीष निर्मलकर, आरती त्रिपाठी, सविता मडरिया, राकेश सोनकर, संध्या साहू, दुर्गेश बिसेन (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन), रीता मंडल (PLC लीडर) सहित बड़ी संख्या में जिला पीएलसी सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- केंद्र के 3 बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा निवेश और रोजगार: CM साय

Back to top button
error: Content is protected !!