रायपुर की SBL एनर्जी पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी SBL Energy Limited पर अमेरिका ने बड़ा आर्थिक प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी वित्त विभाग United States Department of the Treasury ने कंपनी, उसके सीईओ Alok Chaudhary समेत आठ व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
सूडान को 200 से ज्यादा खेप भेजने का आरोप
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक SBL Energy Limited ने वर्ष 2024 से Target Multi Activities Company (TMAC) को 200 से अधिक खेप में विस्फोटक और उससे जुड़ी सामग्री की आपूर्ति की। अमेरिका का आरोप है कि यह सामग्री ऐसे नेटवर्क तक पहुंची, जो Sudan में जारी गृहयुद्ध को समर्थन दे रहे हैं।
इन्हीं आरोपों के आधार पर अमेरिका ने कंपनी और उससे जुड़े लोगों पर आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हैं।
कंपनी ने आरोपों को किया खारिज
प्रतिबंधों के बाद SBL Energy Limited ने अमेरिकी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। कंपनी के सीईओ Alok Chaudhary ने कहा कि कंपनी किसी भी प्रकार के रक्षा उत्पाद या सैन्य उपयोग के विस्फोटकों का निर्माण नहीं करती।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी केवल भारत सरकार से लाइसेंस प्राप्त औद्योगिक विस्फोटकों का उत्पादन करती है, जिनका उपयोग खनन कार्यों और नागरिक निर्माण परियोजनाओं में किया जाता है।
प्रतिबंध के बाद बढ़ी चर्चा
अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद रायपुर समेत औद्योगिक क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल कंपनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सभी नियमों के तहत काम करने का दावा किया है।



