Google Analytics —— Meta Pixel

बघेल के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा का पलटवार, कहा सनातन और संतों का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा

Vijay Sharma on Bhupesh: छत्तीसगढ़ की राजनीति में जगद्गुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिए गए बयान के बाद अब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन धर्म और संत-महात्माओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस अब संत समाज और धर्माचार्यों को भी निशाना बना रही है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को दी चुनौती, कहा- दिव्य दृष्टि से बताएं मोदी ट्रंप के सामने क्यों झुकते हैं

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि सनातनी मान-बिंदुओं को नीचा दिखाना और सनातन धर्माचार्यों का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा है। भाजपा का विरोध करते-करते अब ये संत-महात्माओं का विरोध कर रहे हैं। आने वाले समय में ये भगवान राम का भी विरोध कर सकते हैं। ये तो ऐसा भी कह सकते हैं कि राम भाजपा के ही हैं। दरअसल, भूपेश ने बिलासपुर दौरे के दौरान जग्गुरु रामभद्राचार्य और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा, RSS की भूमिका और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि अगर दिव्य दृष्टि है तो महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम करवाए जाएं। (Vijay Sharma on Bhupesh)

साधु-संतों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए : पुरंदर मिश्रा

इसी मुद्दे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह धर्म और आस्था से जुड़ा विषय है और साधु-संतों के खिलाफ बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। मिश्रा ने कहा कि हम सनातन को मानने वाले लोग हैं। साधु-संतों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। रामभद्राचार्य जी संत हैं और राम मंदिर आंदोलन में उनका बड़ा योगदान रहा है। भूपेश बघेल बड़े नेता हैं, उन्हें संत समाज के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए। रामभद्राचार्य को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है। एक ओर कांग्रेस केंद्र सरकार और संघ की भूमिका पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे सनातन और संत समाज के अपमान से जोड़कर कांग्रेस पर हमला बोल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!