Trending

Vishnu Ji: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित, जानिए पीले रंग का क्या है महत्व

Vishnu Ji: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। इस दिन लोग घर में सुख शांति के लिए भगवान विष्णु का व्रत भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें:- Rashifal 16 June 2022: धनु राशि वालों को मिलेगी मनचाहा सफलता, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भक्त सतनारायण की कथा भी करवाते हैं। इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु भी पीले ही वस्त्र धारण करते हैं और इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गुरुवार को गुरु की पूजा पीले रंग के कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। इस दिन पीले रंग का खास महत्व होता है। (Vishnu Ji)

मान्यता है कि बृहस्पतिवार का दिन सोने और तांबे जैसी पीले रंग की धातु से जुड़ा है। भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले रंग का काफी महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु को भोजन का भोग भी पीले रंग का ही चढ़ता है। इस दिन पीले रंग के लड्डू भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है। इस दिन केला से भी भगवान विष्णु को भोग लगता है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के धातु व कपड़े पहनने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। (Vishnu Ji)

मान्यताओं के मुताबिक अगर लड़का या लड़की की शादी में अड़चन आ रही है या किसी भी तरह की समस्या की वजह से शादी नहीं हो पा रही है तो लड़का वह लड़की को पीले रंग के वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। इससे शादी में आ रही रुकावट तुरंत खत्म हो जाएगी और शादी के योग बनने लगेंगे।

गुरुवार को देवताओं के गुरू बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि जो भक्त भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करते हैं उनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं, लेकिन इस दिन जाने अनजाने किए गए कुछ काम हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य भी आ सकता है।

गरुण पुराण के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान से सामने दीया जलाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन कभी भी सरसों के तेल का दीपक न जलाएं। क्योंकि ये उग्र ग्रहों के पूजन में काम आता है। गुरुवार के दिन देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। भगवान बृहस्पति के सामने दीपक हमेशा जोड़े की संख्या में रखें। जैसे- दो, चार, छह। मगर विषम संख्या में दीपक (Vishnu Ji) न जलाएं। ऐसा करने से शुभ की जगह अशुभ फल मिल सकते हैं। गुरुवार का व्रत रखने वालों को गुरुवार के दिन कभी भी किसी से लड़ाई नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहने चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज होंगे और आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button