Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Vishva Teli Diwas Samaroh: रायपुर के कर्मा धाम में विश्व तेली दिवस समारोह का हुआ आयोजन, पढ़ें पूरी ख़बर

Vishva Teli Diwas Samaroh: छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में संतोषी नगर स्थित कर्मा धाम में विश्व तेली दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। भारतीय समाज में प्रचलित लोककथा के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन ही विश्व तेली दिवस मनाया जाता हैं। समारोह में राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों से सामाजिक जन पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक वंश के आराध्य कर्मा माता, राजिम माता, दानवीर भामाशाह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

यह भी पढ़ें : Pradhan Mantri Kisan Nidhi: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की पहल

विश्व तेली दिवस समारोह (Vishva Teli Diwas Samaroh) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने उदबोधन दिया। समारोह को प्रोफ़ेसर घनाराम साहू, इंजीनियर नारायण साहू, इंजीनियर टीकाराम साहू, पंडित घनश्याम प्रसाद साहू, समाज सेविका श्रीमती यामिनी साहू, योगिराम साहू, नारायण लाल साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने विश्व तेली दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रथम तेली पुरुष के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

प्रोफ़ेसर घनाराम साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय समाज में प्रचलित लोककथा के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन ही विश्व तेली दिवस मनाया जाता हैं। प्राचीन समय से साहू समाज के पुरखों के बीच यह मान्यता रही हैं तेली समाज की उत्पति भगवान शिव व माता पार्वती से हुई हैं। भगवान शिव जी तेल बनाने के यंत्र घानी के निर्माता थे। और उन्होंने ही एक वैश्य व्यापारी को तेल निकालने की विधि बताई थी। जिसके कारण वह प्रथम तेली पुरुष हुआ था। उन्ही के स्मरण में आज हम लोग विश्व तेली दिवस मना रहे हैं।  

शहर जिला साहू संघ रायपुर के द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम के लिए उपस्थित समाजिकजनों ने आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने एकमत होकर आने वाले समय में इसे और वृहद रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संतराम साहू, बेनीराम साहू, अश्वनी साहू, पत्रकार अशोक कुमार साहू, पवन साहू, अरुण साहू, विक्रम साहू, रघुनाथ साहू, चिंतामणि साहू,  अश्वनी साहू, विनोद कुमार गुप्ता, माखन लाल साहू, सुन्दर लाल साहू, गिरधर साहू, हिम्मत लाल साहू, केशव साहू, महावीर प्रसाद साहू, झुमुक लाल साहू, पी.के. साहू, संतराम साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकबंधु उपस्थित थे।    

Back to top button
error: Content is protected !!