Google Analytics —— Meta Pixel

देश के तीन राज्यों में मतदान शुरू, 5.3 करोड़ मतदाता करेंगे सरकार का फैसला

Assembly Elections 2026 : देश के तीन अहम राज्यों – असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से जारी मतदान में करीब 5.3 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार के गठन का रास्ता तय करेंगे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सड़कों का बड़ा विस्तार: 708 करोड़ से बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें

असम: 126 सीटों पर कड़ा मुकाबला

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। राज्य में 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जबकि 722 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। (Assembly Elections 2026)

मतदान सुबह 7 बजे से जारी

मतगणना 4 मई को होगी
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में रायजोर दल और CPI(M) शामिल

 केरल: 140 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष

केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। यहां 2.7 करोड़ मतदाता और 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

मुकाबला तीन प्रमुख गठबंधनों के बीच
LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट)
UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)
NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस)

 पुडुचेरी: 30 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

कुल 10,14,070 मतदाता वोट डालेंगे
सुबह 7 बजे से मतदान जारी
मुख्य मुकाबला
ऑल इंडिया NR कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी
कांग्रेस-DMK गठबंधन

 लोकतंत्र का महापर्व

तीनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संचालित हो रही है।

अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब इन राज्यों की नई सरकारों की तस्वीर साफ होगी। (Assembly Elections 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!